{"_id":"6a6b6e77fc4f77a0590a4e26","slug":"friendly-cricket-match-at-aiims-to-raise-awareness-about-organ-donation-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148385-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एम्स में अंगदान जागरूकता के लिए मैत्री क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एम्स में अंगदान जागरूकता के लिए मैत्री क्रिकेट मैच
विज्ञापन
नई दिल्ली। एम्स के ऑर्गन रिट्रीवल बैंकिंग ऑर्गनाइजेशन (ओआरबीओ) ने अंगदान जागरूकता के लिए एक मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित किया। यह ऑर्गन डोनेशन फोर्टनाइट-2026 के तहत एम्स परिसर में हुआ। यह केंद्र सरकार के अंगदान जीवन संजीवनी अभियान का हिस्सा था।
इसका उद्देश्य अंगदान के प्रति सकारात्मक सोच बनाना और स्वैच्छिक दान को बढ़ावा देना था। इसमें डॉक्टरों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने कहा, एक अंगदाता कई जिंदगियों को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने अंगदान से जुड़ी भ्रांतियां दूर करने और परिवार में चर्चा पर जोर दिया। ओआरबीओ लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाता है। विशेषज्ञों ने समय पर अंग न मिलने से होने वाली मौतों पर चिंता व्यक्त की। डॉक्टरों ने आम जनता से अंगदान को जीवन रक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम मानने की अपील की। ब्यूरो