फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   friend Handed her to rapists, rape of teenager in five-star hotel

नौकरी के बहाने पांच सितारा होटल में किशोरी से रेप

Tue, 01 Sep 2015 09:21 AM IST
Updated Tue, 01 Sep 2015 09:21 AM IST
विज्ञापन
friend Handed her to rapists, rape of teenager in five-star hotel

नौकरी दिलाने के नाम पर दिल्ली की युवती को पांच सितारा होटल में ले जाकर दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के दोस्त ने ही पीड़िता को आरोपियों के साथ भेजा था।

विज्ञापन


युवती की शिकायत पर महिला थाने में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। दिल्ली की रहने वाली पच्चीस वर्षीय युवती के मुताबिक वह एक कंपनी में नौकरी करती है।
विज्ञापन


काम के दौरान उसकी जान पहचान वंश नाम के युवक से हो गई। वह अच्छी नौकरी तलाश रही थी। इस संबंध में उसने वंश से बात की थी।

उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन पर मिला दोस्त

friend Handed her to rapists, rape of teenager in five-star hotel

रविवार सुबह 10 बजे वंश ने उसे फोन कर फरीदाबाद में एक नई जॉब का ऑफर दिया। इसके लिए उसे दो बजे तक फरीदाबाद पहुंचने को कहा।

तय हुआ कि दोनों दोपहर 12 बजे उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन पर मिलेंगे। युवती और उसका दोस्त वंश दोपहर में मेट्रो से तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन पहुंच गए।

यहां वंश ने उसे एक युवक से मिलवाया और बताया कि वह उसे इंटरव्यू दिलवा देगा। इसके बाद कुछ काम होने का बहाना बना कर वंश वहां से चला गया।

सूरजकुंड के पांच सितारा होटल में बनाया शिकार

friend Handed her to rapists, rape of teenager in five-star hotel

युवक उसको सूरजकुंड स्थित एक पांच सितारा होटल की पांचवीं मंजिल पर कमरे में ले गया। वहां अंशुल नाम का एक अन्य व्यक्ति पहले से मौजूद था।


उसने इंटरव्यू के लिए उससे दो-चार सवाल पूछे और उसके बाद कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरे साथी ने भी पीड़िता को हवस का शिकार बनाया।

उसके बाद दोनों ने उसे होटल से भगा दिया। महिला थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर आशा रानी ने बताया कि युवती अपने फ्रेंड का सही एड्रेस नहीं जानती है और होटल में वारदात को अंजाम देने के एक आरोपी का नाम अंशुल बताया गया है। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

घर में अकेली थी किशोरी तो पड़ोसी ने किया रेप, भीड़ ने की पिटाई

friend Handed her to rapists, rape of teenager in five-star hotel

घर में अकेली किशोरी को देख पड़ोसी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। किशोरी के रोने चिल्लाने पर इकट्ठा हुए पड़ोसियों ने दुष्कर्म करने के बाद भाग रहे युवक को धर दबोचा, बुरी तरह पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।


चोटिल आरोपी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामला 28 मुजेसर थाना क्षेत्र में 28 अगस्त की शाम करीब तीन बजे का है। थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी परिवार के सदस्य काम से घर के बाहर गए थे।

घर में 16 वर्षीय किशोरी अकेली थी। उसे अकेला पाकर पड़ोस में रहने वाला मनीष घर में घुस आया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर इकट्ठा हुए पड़ोसियों ने मनीष को जमकर पीटा।

सूचना पर पहुंची मुजेसर पुलिस ने लहूलुहान मनीष को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। एसएचओ मुजेसर ने बताया कि किशोरी का मेडिकल चेकअप कराने के बाद मनीष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed