फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Friend did not go to yoga with wife's murder.

सहेली संग योग जाना नहीं छोड़ा तो पत्नी की हत्या

Tue, 22 Dec 2015 12:49 AM IST
अमर उजाला, लोनी
अमर उजाला, लोनी Updated Tue, 22 Dec 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Friend did not go to yoga with wife's murder.
मना करने के बावजूद पत्नी ने सहेली के साथ योग क्लास जाना बंद न किया तो पति ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात शनिवार देर रात करीब 11 बजे डीएलएफ कॉलोनी की है।
विज्ञापन


पत्नी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गढ़ी कटैया के पास से आरोपी पति को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। हालांकि चर्चा है कि आरोपी पति ने खुद ही सरेंडर किया है।
विज्ञापन


भजनपुरा दिल्ली निवासी रितु (29) ने वर्ष 2004 में विक्रम निवासी जसवंत नगर इटावा से लव मैरिज की थी। वह सेलो टेप की सप्लाई का काम करता है। उनकी पुत्री कृष्णा (10) और पुत्र काके (5) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रितु कॉलोनी की ही एक महिला के साथ योग क्लास जाती थी। विक्रम को रितु का उस महिला से मिलना जुलना पसंद नहीं था। वह कहता था कि उक्त महिला का चरित्र ठीक नहीं है।

दोनों में इसी बात को लेकर करीब दो साल से झगड़ा था। इसके बावजूद रितु ने सहेली से मिलना नहीं छोड़ा। शनिवार रात भी रितु ने सहेली से दोस्ती खत्म करने को मना किया तो गुस्से में विक्रम ने उसे गोली मार दी।

इसके बाद विक्रम बच्चों को लेकर फ्लैट बंद करके भाग गया। फोन रिसीव नहीं करने पर रविवार देर रात रितु के परिजन पुत्री से मिलने फ्लैट पर पहुंचे, जहां रितु का शव कमरे में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।


सीओ लोनी अनिल यादव ने बताया कि विक्रम के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त अवैध पिस्टल बरामद की है।

परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
रितु के पिता यादव सिंह का कहना है कि डेढ़ वर्ष पूर्व उन्होंने छोटी बेटी की शादी की थी, जबकि लव मैरिज की वजह से रितु को ज्यादा दहेज नहीं मिला था।

अब विक्रम भी रुपये और अन्य सामान की मांग करने लगा था और मांग पूरी न होने पर रितु की हत्या की।

बच्चों को किया परिजनों के हवाले
रितु की हत्या को अंजाम देने के बाद विक्रम बच्चों को लेकर जसवंत नगर इटावा पहुंचा। जहां उसने बच्चों को परिजनों को सौंप दिया।

इसके बाद वह वापस डीएलएफ आ रहा था, ताकि शव को छिपा सके, लेकिन पुलिस ने लोनी में ही उसे दबोच लिया।

अंधकार में बच्चों का भविष्य
रितु के बच्चों का भविष्य अंधकार में है। उन मासूमों को तो अभी तक यह भी नहीं पता कि पिता ने ही उनकी मां की हत्या कर दी है। घटना के समय दोनों बच्चे घर के एक कमरे में सोए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed