फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Friday morning was the coldest of season saturday tempreture will fall more fog may remain

Delhi Weather: सीजन की सबसे ठंडी रही कल की सुबह, आज और गिरेगा पारा, छा सकती है धुंध

Sat, 17 Dec 2022 01:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 17 Dec 2022 01:53 AM IST
सार

20 दिसंबर के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान बढ़ने का अनुमान है। शनिवार को चार से 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

विज्ञापन
Friday morning was the coldest of season saturday tempreture will fall more fog may remain
सर्द हवाओं ने बढ़ाई सर्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी व उत्तर-पश्चिमी हवा के असर से शुक्रवार को दिल्ली की सुबह सीजन की सबसे ठंडी रही। इस दौरान दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो गुरुवार के मुकाबले 0.2 डिग्री कम है। हालांकि, अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया था, जो शुक्रवार को बढ़कर 24.5 डिग्री पर पहुंच गया। 

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं, मंगेशपुर केंद्र पर दिन का तापमान सबसे कम 20.9 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफदरजंग केंद्र पर अधिकतम तापमान सबसे अधिक रहा। संभावना जताई जा रही है कि शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। दिन में आसमान साफ रहेगा, जबकि सुबह के समय धुंध छाए रह सकता है। 

विज्ञापन

20 दिसंबर के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान बढ़ने का अनुमान है। दिल्ली में 12 से आठ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार हवा चली। शनिवार को चार से 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

पूर्वानुमान: सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी।
अधिकतम तापमान: 24.5 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 6.2 डिग्री सेल्सियस
17 दिसंबर को सूर्यास्त: शाम 5 बजकर 27 मिनट
18 दिसंबर को सूर्योदय: सुबह 7 बजकर 08 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed