फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Freelance journalist Prashant Kanojia arrested by Uttar Pradesh Police from his Delhi residence

पत्रकार प्रशांत कनौजिया दिल्ली से गिरफ्तार, राम मंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट

Tue, 18 Aug 2020 03:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 18 Aug 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
Freelance journalist Prashant Kanojia arrested by Uttar Pradesh Police from his Delhi residence
पत्रकार प्रशांत कनौजिया - फोटो : ANI

फ्रीलांस पत्रकार प्रशांत कनौजिया को यूपी पुलिस ने दिल्ली स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया है। प्रशांत पर अयोध्या के राम मंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रशांत को लखनऊ की साइबर क्राइम सेल ले गई है। पुलिस ने उन्हें घर के बाहर बहाने से मिलने के लिए बुलाया और बाहर आते ही उठाकर किशनगढ़ थाने ले गई। वहां लिखा पढ़ी के बाद पुलिस प्रशांत को लेकर लखनऊ ले गई।
विज्ञापन


प्रशांत कनौजिया के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर नंबर 2022/20 दर्ज है। आरोप है कि प्रशांत कनौजिया ने यूपी सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट किया था। हजरतगंज थाने के 2 पुलिसकर्मी मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे मुनिरका पहुंचे और प्रशांत कनौजिया को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद वह किशनगढ़ थाने में पहुंचे और किशनगढ़ थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। किशनगढ़ थाना में इस बात की डीडी एंट्री दर्ज की गई है। इसके बाद यूपी पुलिस प्रशांत कनौजिया को लेकर लखनऊ रवाना हो गई। प्रशांत कनौजिया मुनिरका, किशनगढ़ में परिवार के साथ रहते हैं।



लखनऊ पुलिस प्रशांत कनौजिया को ले जाते हुए
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed