फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Free shuttle service started between Namo Bharat station and metro station in Ghaziabad

Ghaziabad: एनसीआरटीसी यात्रियों की दी सौगात, नमो भारत स्टेशन और मेट्रो स्टेशन के बीच फ्री शटल सेवा शुरू

Sun, 26 Jan 2025 06:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sun, 26 Jan 2025 06:02 PM IST
सार

नमो भारत और मेट्रो स्टेशन के बीच लगभग 300 मीटर की दूरी है। इन दोनों स्टेशनों के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए शटल सेवा के तहत ई-रिक्शा उपलब्ध हैं, जो यात्रियों को पीक आवर्स के दौरान एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक निशुल्क पहुंचाएंगे।

विज्ञापन
Free shuttle service started between Namo Bharat station and metro station in Ghaziabad
निशुल्क शटल सेवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनसीआरटीसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन और शहीद स्थल, न्यू बस अड्डा मेट्रो स्टेशन को जोड़ने हेतु निशुल्क शटल सेवा की शुरूआत की है। यह पहल यात्रियों के लिए लास्ट माइल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में एनसीआरटीसी द्वारा किए जा रहे प्रयासों का एक हिस्सा है।

विज्ञापन


नमो भारत और मेट्रो स्टेशन के बीच लगभग 300 मीटर की दूरी है। इन दोनों स्टेशनों के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए शटल सेवा के तहत ई-रिक्शा उपलब्ध हैं, जो यात्रियों को पीक आवर्स के दौरान एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक निशुल्क पहुंचाएंगे और यात्रियों के लिए आरामदायक, सुरक्षित और परेशानी मुक्त आवागमन सुनिश्चित करेंगे। इसके अंतर्गत पर्यावरण के अनुकूल परिवहन विकल्पों को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है। इस सेवा की मांग बढ़ने पर दोनों स्टेशनों के बीच जारी इस सेवा के बेड़े का विस्तार भी भविष्य मे किया जाएगा।
विज्ञापन


गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन, गाजियाबाद-मेरठ मार्ग पर मेरठ मोड़ तिराहा पर स्थित है, जो प्रमुख सड़कों के बीच है। इस क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पैदल यात्री आवागमन करते हैं। खासतौर पर  गाजियाबाद के हजारों निवासी काम और अन्य दैनिक गतिविधियों के लिए मेरठ रोड तिराहा से गुजरते हैं। इसके अलावा, पास में स्थित शहीद स्थल नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन पर भी यात्रियों की आवाजाही काफी होती है। हालांकि, दोनों स्टेशनों के बीच  सीधा संपर्क न होने के कारण यात्रियों को मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए असुरक्षित तरीके से सड़क पार करनी पड़ती है। बढ़ते यातायात को देखते हुए और यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा को प्राथमिकता देते हुए, एनसीआरटीसी ने इस शटल सेवा की शुरुआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकट भविष्य में, शहीद स्थल, न्यू बस अड्डा मेट्रो स्टेशन को फुट-ओवर ब्रिज के माध्यम से नमो भारत स्टेशन से जोड़ा जाएगा, जिससे सुरक्षित और आसान पहुंच सुनिश्चित होगी। अभी इस फुट-ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस दौरान, यात्रियों के लिए निर्बाध सेवा सुनिश्चित करने के लिए यह शटल सेवा उपलब्ध रहेगी। एनसीआरटीसी दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर यात्रियों की सुविधा के लिए लास्ट माइल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए फीडर ऑपरेटरों, कैब सेवाओं, ऑटो-रिक्शा और बाइक-टैक्सी प्रदाताओं के साथ सक्रिय रूप से प्रयत्नशील है। 


गाजियाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा संचालित इलेक्ट्रिक बसें पहले से ही गाजियाबाद के सभी नमो भारत स्टेशनों पर लास्ट माइल कनेक्टिविटी प्रदान कर रही हैं। ये बसें साहिबाबाद, गाजियाबाद, डीपीएस राजनगर गुलधर, दुहाई, मुरादनगर, मोदी नगर साउथ और मोदी नगर नॉर्थ स्टेशनों सहित सात अलग-अलग मार्गों पर चलती हैं। इसके साथ ही मोबिलिटी पार्टनर्स द्वारा टैक्सी सेवाएं भी यात्रियों के लिए उपलब्ध हैं, जिनमें से कुछ नमो भारत ट्रेन के यात्रियों के लिए छूट भी प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed