{"_id":"5e93b43d8ebc3e78c00d11c3","slug":"free-cab-facility-started-for-emergency-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपात सेवा के लिए फ्री कैब सुविधा शुरू, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को दिया जाएगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपात सेवा के लिए फ्री कैब सुविधा शुरू, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को दिया जाएगा लाभ
Mon, 13 Apr 2020 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 13 Apr 2020 06:07 AM IST
विज्ञापन
मदद के लिए...
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में आपात सहायता के लिए द्वारका पुलिस ने फ्री कैब सुविधा की शुरुआत की है। डीसीपी द्वारका ने ऐसी पांच कैब को शनिवार को झंडी दिखाकर अपने कार्यालय से रवाना किया। पुलिस के मुताबिक, कैब सुविधा में महिलाओं तथा बुजुर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि फ्री कैब सुविधा से पुलिस का भार कुछ हद तक कम हो जाएगा और वह लॉकडाउन तोड़ने वाले शरारती तत्वों पर नकेल कस सकेगी। अभी तक पुलिस आपात स्थिति में लोगों की मदद अपनी गाड़ियों से करने में उलझी थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, 9773527222 इमरजेंसी नंबर हैं। द्वारका सबसिटी में रहने वाले लोग इस पर कॉल करके मदद ले सकते हैं। इस सेवा को खासकर अकेले रहने वाले बुजुर्गों, विकलांग, अकेली रहने वाली महिलाओं के लिए शुरू किया गया है।
विज्ञापन
अब उन्हें मदद के लिए दूसरे किसी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस सेवा के लिए महिंद्रा लॉजिस्टिक ने पुलिस को गाड़ियां उपलब्ध कराई हैं। इनमे से 4 सुबह 8 से रात 8 बजे तक अलग-अलग लोकेशन पर तैनात रहेंगी। रात 8 बजे के बाद सुबह 8 बजे तक इलाके में एक गाड़ी उपलब्ध रहेगी। मांग बढ़ने पर गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
इस सेवा के दौरान कैब ड्राइवर और सवारी को यह हिदायत भी दी गई है कि उन्हें मास्क लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही ड्राइवर और सवारी के बीच सामाजिक दूरी बनाए रखना भी अनिवार्यता है।