{"_id":"64eef187508ccd94e10e57e5","slug":"fraudster-was-taking-railway-tickets-from-fake-identity-card-of-former-mp-in-delhi-2023-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पूर्व सांसद के फर्जी पहचान पत्र से जालसाज ले रहा था रेलवे टिकट, बिहार के एक विधायक को जारी कूपन से...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पूर्व सांसद के फर्जी पहचान पत्र से जालसाज ले रहा था रेलवे टिकट, बिहार के एक विधायक को जारी कूपन से...
Wed, 30 Aug 2023 01:42 PM IST
शाहरुख खान
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:42 PM IST
सार
पुलिस ने आरक्षण पर्यवेक्षक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पूर्व सांसद का फर्जी पहचान पत्र, 9 रेलवे ट्रेवल कूपन बुक, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड सहित अन्य सामान मिले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व सांसद के पहचान पत्र के जरिए रेलवे बुकिंग काउंटर से टिकट ले रहे एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पहचान पत्र के फर्जी होने का शक होने पर रेलवे आरक्षण कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के पास से 9 रेलवे ट्रेवल कूपन बुक सहित अन्य सामान मिले हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी की पहचान पालम निवासी किशनलाल के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना 23 अगस्त की है। दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर एक शख्स रेलवे टिकट लेने के लिए आया था।
उसने बिहार के विधायक लालन कुमार के नाम से जारी रेलवे कूपन का इस्तेमाल कर दिल्ली से पटना जाने वाले चार लोगों का चार टिकट लिया। उसके बाद उसी शख्स ने पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव के पहचान पत्र का इस्तेमाल कर पटना से वापसी का टिकट लेने के लिए काउंटर पर पहुंचा।
विज्ञापन
आरोपी के दिखाए गए पहचान पत्र के जाली होने का शक होने पर दिल्ली कैंट के मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक सुनील कुमार गुप्ता ने अपने सहयोगी के जरिए संसद आरक्षण कार्यालय में इसको लेकर बातचीत की। वहां से पूर्व सांसद से संपर्क किया गया। पूर्व सांसद ने बताया कि उनका पहचान पत्र उनके पास है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे दिल्ली कैंट रेलवे थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने आरक्षण पर्यवेक्षक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पूर्व सांसद का फर्जी पहचान पत्र, 9 रेलवे ट्रेवल कूपन बुक, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड सहित अन्य सामान मिले। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी टिकट लेने के लिए फर्जीवाड़ा कर रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की जांच पड़ताल में जुटी है।