{"_id":"6a720dd4cc3390a17c0fe7c9","slug":"fraud-worth-lakhs-in-the-name-of-a-thailand-tour-package-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149142-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: थाईलैंड टूर पैकेज के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: थाईलैंड टूर पैकेज के नाम पर लाखों की ठगी
विज्ञापन
-शिकायत के 15 महीने बाद दर्ज हुआ मामला, पुलिस मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका साउथ थाना पुलिस ने थाईलैंड टूर पैकेज के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में 15 महीने बाद प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता यशपाल सिंह ने आरोप लगाया कि ट्रैवल एजेंट रोहित गुप्ता व उसके पिता संजय गुप्ता ने होटल व हवाई टिकट के नाम पर करीब चार लाख रुपये लिए, लेकिन यात्रा की व्यवस्था नहीं की। पैसे वापस मांगने व पुलिस शिकायत की बात कहने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़ित द्वारका सेक्टर-2 के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2025 में सिंगापुर यात्रा रद्द होने के बाद 26 मई 2025 की थाईलैंड यात्रा के लिए पैकेज बुक किया। आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में 2.15 लाख रुपये ऑनलाइन व 1.85 लाख रुपये नकद लिए, लेकिन यात्रा से पहले टिकट रद्द मिले।
पीड़ित का आरोप है कि मधु विहार बस डिपो के पास दो अज्ञात युवकों ने उन्हें शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, व्हाट्सऐप चैट, टिकट व पीएनआर समेत दस्तावेज सौंपे। जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।