फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fraud with people on the name of property in noida

पिता ने तोड़ा दम, बेटी लड़ रही हक की लड़ाई

Sun, 20 Mar 2016 10:04 AM IST
प्रगति मिश्रा/अमर उजाला, नोएडा
प्रगति मिश्रा/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 20 Mar 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
fraud with people on the name of property in noida
home loan4

हाउसिंग पॉलिसी के तहत फ्लैट बेचने वाली कंपनी शुभकामना लार्ड पर करोड़ों की हेराफेरी करने का आरोप लगा है। बिल्डर के खिलाफ शिकायत और कार्रवाई की मांग को लेकर सेक्टर- 137 और नोएडा एक्सटेंशन के सेक्टर- 1 के करीब 25 लोग शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस पहुंचे।

विज्ञापन


इन लोगों का कहना है कि इनके 20-60 लाख रुपये प्रति व्यक्ति शुभकामना बिल्डर के प्रोजेक्ट में जमा हैं। सिर्फ लार्ड बायर्स के ही 60 से अधिक लोगों ने इस प्रोजेक्ट में पैसे लगाए हैं।
विज्ञापन


साथ ही अब तक करीब 400 लोग इन प्रोजेक्ट से जुड़ चुके हैं। लेकिन न इन्हें समय से फ्लैट मिल रहा है और जिन्हें पैसा वापस मिलने की बात कही गई, उन्हें बाउंस चेक मिले हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि  लड़ाई की अगुआई अपने पिता को खो चुकी एक बेटी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित महक ने बताया कि उन्होंने और उनके पिता ने मिलकर शुभकामना बिल्डर में फ्लैट लिया था। जब समय से फ्लैट नहीं मिला, तो पैसे वापस लौटाने की डिमांड की।

इस दौरान मेरे पिता हृदय रोग से पीड़ित हो गए। पैसों की जरूरत थी तो कंपनी के डायरेक्टर से बात की। उन्होंने हमें 10 लाख लौटाने की बात कही, लेकिन हमें मिले 10 लाख के चेक बाउंस हो गए।

समय पर उचित इलाज न मिलने और फ्लैट खोने के सदमे से पिता की मौत हो गई। तब से मैं अपने हक के लिए लड़ रही हूं, लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं हुआ।

लार्ड बायर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि उनके संगठन के करीब 60 लोगों ने इस कंपनी के फ्लैट बुक कराए हैं। इस कंपनी में अलग-अलग जगह से करीब 400 लोगों ने फ्लैट बुक कराए हैं।

यह कंपनी न तय समय पर फ्लैट दे रही है और साथ ही कंपनी द्वारा कई लोगों को दिए गए चेक भी बाउंस हो चुके हैं। कंपनी पर करीब 60 लाख का सर्विस टैक्स भी बकाया है।

महक ने बताया कि इस कंपनी ने कई नामों से वेंचर शुरू किए हैं। जैसे शुभकामना लार्ड, शुभकामना सिटी, शुभकामना एवर्ड आदि। इनके अधिकांश वेंचर में कोई न कोई गड़बड़ी है।


हमने इस बारे में नोएडा अथॉरिटी, पीएमओ कार्यालय, सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय आदि को सूचना दी है। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द इन पर कार्रवाई की जाए।

हमें शुभकामना बिल्डर के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच और उचित कार्रवाई के लिए हमारी ओर से नोएडा अथॉरिटी को सूचना भेजी जाएगी।- बच्चू सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed