फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraud policemen kidnaps a shopkeeper in delhi

'पुलिसवालों' ने किया दुकानदार का अपरहण

Thu, 07 Aug 2014 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Aug 2014 06:33 PM IST
विज्ञापन
Fraud policemen kidnaps a shopkeeper in delhi

दिल्ली के मियांवाली नगर इलाके में पुलिस की वर्दी पहने तीन बदमाशों ने एक दुकानदार को कार समेत अगवा कर लिया। बदमाशों ने दुकानदार की गर्दन पर चाकू से वार कर उसे जख्मी कर दिया और नकदी व जेवरात लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


पीड़ित दुकानदार के बयान पर मियांवाली नगर थाना पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक जयप्रकाश (37) सपरिवार जे जे कालोनी ख्याला में रहते हैं।
विज्ञापन


उनका गुड़गांव में जनरल स्टोर है। बुधवार रात करीब सवा बारह बजे जयप्रकाश आल्टो कार से घर आ रहे थे। विकासपुरी बस स्टैंड के पास पुलिस की वर्दी पहने एक शख्स ने उन्हें कार रोकने का इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयप्रकाश के कार रोकते ही दो और लोग वहां आ गए। वर्दी पहने शख्स ने जयप्रकाश की गर्दन पर चाकू रख दिया और कार की पिछली सीट पर बैठने के लिए कहा। दो लोग अगले सीट पर बैठ गए जबकि एक व्यक्ति जयप्रकाश के साथ पिछली सीट पर बैठ गया।

पीछे बैठे व्यक्ति ने जयप्रकाश के गर्दन पर चाकू से वार कर उसे जख्मी कर दिया और उसके गर्दन से सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठी, पर्स और मोबाइल छीन लिया।

तीनों बदमाश उसे अपने कब्जे में लेकर कार से आउटर रिंग रोड पर स्थित सीआरपीएफ कैंप के पास लेकर पहुंचे। वहां तीनों कार से उतर कर फरार हो गए। बदमाश अपना एक फोन कार में ही छोड़ दिया, जिसमें सिम नहीं था। जयप्रकाश ने राहगीर की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी।


मौके पर पहुंची पुलिस ने जयप्रकाश को तुरंत उपचार के लिए गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। जयप्रकाश ने पुलिस को बताया कि तीनों बदमाशों की उम्र करीब 30 से 35 साल है। पुलिस हुलिए के आधार बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed