फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraud on the name of pm and smriti irani

पीएम-स्मृति के नाम पर चल रही देशभर में ठगी

Wed, 03 Jun 2015 04:52 PM IST
Updated Wed, 03 Jun 2015 04:52 PM IST
विज्ञापन
Fraud on the name of pm and smriti irani

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के नाम पर ठगी का बड़ा व सनसनीखेज मामला सामने आया है। गिरोह का नेटवर्क पूरे देश में फैला था।

विज्ञापन


वेबसाइट के जरिये लोगों को एमएचआरडी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा जा रहा था। कई महीने से इस मामले की गोपनीय जांच की जा रही थी। तफ्तीश के बाद दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में 1 जून को एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन


शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि प्रधानमंत्री व स्मृति ईरानी की फोटो का इस्तेमाल कर ठगी करने का ये रैकेट बहुत बड़ा है। करीब 100 से ज्यादा लोग मंत्रालय से शिकायत कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेड पड़े फोन नंबर के चलते ही खुला मामला

Fraud on the name of pm and smriti irani

मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन, शास्त्री भवन के अंडर सेक्रेटरी अरनब धाकी ने इसकी शिकायत आर्थिक अपराध शाखा में की थी। इसके बाद तफ्तीश शुरू की गई।

तफ्तीश में ये बात सामने आई कि किसी ने मंत्रालय की बोर्ड ऑफ ऑक्यूपेशनल सॉफ्ट स्किल एंड टेक्निकल ट्रेनिंग वेबसाइट बना रखी थी। वेबसाइट में लोगों को एमएचआरडी में नौकरी का झांसा दिया गया और लोगों से मोटी रकम जमा करवा ली गई।

मंत्रालय को मेल भेजकर एक पीड़ित ने बताया कि उससे 32 हजार रुपये ठग लिए गए। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब मंत्रालय में बंद पड़े एक लैंडलाइन नंबर को फिर से चालू करवाकर अरनब को अलॉट किया गया।

फोन बनते ही बजने लगी घंटियां

Fraud on the name of pm and smriti irani

इस नंबर पर बहुत ज्यादा लोगों के फोन आने लगे और लोगों ने मोटी रकम ऐंठने की शिकायत करना शुरू की। फर्जी वेबसाइट में इस लैंडलाइन नंबर को भी लिखा गया था। जांच के बाद में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने इस वेबसाइट को ब्लॉक करवा दिया है। जांच में ये भी पता लगा है कि आरोपियों ने प्रधानमंत्री व ईरानी के फोटो व मंत्रालय के लैंडलाइन नंबर को इसलिए वेबसाइट पर डाल रखा था ताकि लोगों को लगे कि ये मंत्रालय की असली वेबसाइट है।

शाखा का दावा है कि इस मामले में जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी। कुछ लोगाें की पहचान हो गई है। आरोपी दक्षिण भारत के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed