फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud of  seven crore by creating fake company

फर्जी कंपनी बनाकर कारोबारियों से सात करोड़ की ठगी, न्यायिक हिरासत में पूछताछ 

Mon, 09 Nov 2020 01:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Nov 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
fraud of  seven crore by creating fake company
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

आर्थिक अपराध शाखा ने फर्जी कंपनी बनाकर कारोबारियों से 7 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ठगी के एक मामले में नोएडा की लुकसर जेल में बंद था। अदालत से अनुमति के बाद आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वह अब तक दिल्ली, यूपी, पंजाब और बिहार के 30 से अधिक कारोबारियों से ठगी कर चुका है। 

विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त ओपी मिश्रा ने बताया कि मूलत: बुलंदशहर और हाल पालम निवासी आरोपी मनोज कुमार कारोबारियों से कंप्यूटर के पुर्जे, इलेक्ट्रॉनिक सामान लेने के बाद  25 फीसदी नकद देता था और बाकी रकम पोस्ट डेटेड चेक (पीडीसी) देने का झांसा देकर फरार हो जाता था। वर्ष 2018 में पराग पाहवा ने मोती नगर थाने में शिकायत  दी कि बालाजी ओवरसीज नाम की कंपनी ने उन्हें 500 एलईडी टेलीविजन का ऑर्डर दिया। टेलीविजन लेने के बाद 34.50 लाख रुपयों के लिए पोस्ट डेटेड चेक दिए, जो बाउंस हो गए। 
विज्ञापन


जांच के दौरान पता चला कि कंपनी फर्जी है और पुलिस को आठ अन्य कारोबारियों ऐसी ही शिकायत मिली। इनसे 7 करोड़ की धोखाधड़ी की गई थी। इसके बाद जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी गई है। इस बीच पता चला कि आरोपी को नोएडा सेक्टर-20 थाना पुलिस ने ठगी के एक मामला में गिरफ्तार किया है। इस पर पुलिस उसे लुकसर जेल से न्यायिक हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से बाहर 5 मुकदमे दर्ज
बुलंदशहर के सैदपुर निवासी मनोज निजी कंपनी अंसल एपीआई में 15 वर्ष तक एजीएम था। वर्ष 1990 में वह दिल्ली के पालम इलाके में आ गया। दिल्ली से बाहर उसके खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं। वर्ष 2017 में फर्जीवाड़े के मामले में बैंक ने पालम स्थित उसके घर को नीलाम कर दिया। वर्ष 2016 में उसने पंचकूला में डीके इंटरप्राइजेज नाम की कंपनी खोलकर ठगी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed