फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraud in the name of selling flat from Justice Katju's wife

Noida : सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस काटजू की पत्नी से फ्लैट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, जांच शुरू

Sun, 25 Jun 2023 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 25 Jun 2023 06:27 AM IST
सार

आरोप है कि एक शख्स ने कागज लेकर धोखाधड़ी से फ्लैट अपने नाम करा लिया। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने सेक्टर-15ए निवासी नासिर आफताब खान पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Fraud in the name of selling flat from Justice Katju's wife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस मार्कंडेय काटजू की पत्नी से फ्लैट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी की गई। आरोप है कि एक शख्स ने कागज लेकर धोखाधड़ी से फ्लैट अपने नाम करा लिया। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने सेक्टर-15ए निवासी नासिर आफताब खान पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जस्टिस मार्कंडेय काटजू की पत्नी रूपा काटजू सेक्टर-45 में रहती हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने कहा है कि उनके भाई बिजेंद्र नेहरू कनाडा में रहते हैं। जेपी कैलिप्सो कोर्ट में ब्रिजेंद्र का फ्लैट है। 
विज्ञापन


उन्होंने रूपा को फ्लैट की पावर ऑफ अटॉर्नी दे रखी है। कुछ दिन पहले एक परिचित के माध्यम से रूपा की मुलाकात सेक्टर-15ए निवासी नासिर आफताब खान से हुई। नासिर ने करीब ढाई करोड़ रुपये में फ्लैट की बिक्री कराने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनओसी के नाम पर कागजों पर करवाए दस्तखत : आरोप है कि नासिर उन्हें बिल्डर के ऑफिस में गया और एनओसी आदि के नाम पर कई दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराए। फ्लैट बेचने के लिए उसने मूल दस्तावेज भी ले लिया। आरोपी ने बताया कि जल्द ही उनके फ्लैट बिक्री की रकम खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।


काफी दिनों तक नासिर ने  खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं किया। इस पर रूपा ने जेपी बिल्डर के ऑफिस जाकर पता किया। जहां उन्हें पता चला कि फ्लैट नासिर अफताब खान के नाम पर ट्रांसफर हो गया है। इसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed