फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Fraud CBI officer' arrest in traveling without ticket

'सीबीआई अफसर' कर रहा था बेटिकट यात्रा

Tue, 05 Aug 2014 08:33 PM IST
Updated Tue, 05 Aug 2014 08:33 PM IST
विज्ञापन
'Fraud CBI officer' arrest in traveling without ticket

खुद को कभी सीबीआई अफसर, कभी रेलवे विजिलेंस अधिकारी बताकर पश्चिम एक्सप्रेस में मुंबई से दिल्ली तक का सफर कर रहे एक यात्री को बेटिकट यात्रा करना महंगा पड़ गया। सूचना पर उसे ओल्ड फरीदाबाद में उतार लिया गया।

विज्ञापन


उससे जुर्माना वसूला गया। पकड़े जाने के बाद आरोपी अपने आप को स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ का एक्टर बता रहा था। मुख्य टिकट निरीक्षक वीके शर्मा ने बताया कि सोमवार को राहुल खन्ना नामक एक युवक पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन के एसी टू टायर बोगी में सफर कर रहा था।
विज्ञापन


टिकट निरीक्षकों ने जब टिकट के बारे में पूछा तो वह खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर रौब झाड़ने लगा। गाड़ी रतलाम पहुंच गई। रतलाम से दिल्ली आने वाले टीटीई केएल खत्री ने जब उसके टिकट के बारे में पूछा तो उसने खुद को रेलवे विजिलेंस का अधिकारी बताया। शक होने पर कंडक्टर ने उससे आई कार्ड मांगा। लेकिन उसके पास कोई आईकार्ड नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

... फिर टीवी सीरियल का एक्टर बताने लगा

'Fraud CBI officer' arrest in traveling without ticket

शक पुख्ता होने पर कंडक्टर ने मंगलवार को इसकी सूचना फरीदाबाद स्टेशन को दी। सूचना पर स्टेशन के टीटीई डीके वार्ष्णेय और यशवीर चपराना आरपीएफ स्टॉफ को साथ लेकर प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचे।

सुबह करीब 9.45 बजे ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म नंबर दो पर आकर खड़ी हुई, टीटीई और आरपीएफ स्टॉफ ने उसे गाड़ी से उतार लिया। पूछताछ करने पर वह खुद को एक टीवी सीरियल का एक्टर बताने लगा। बाद में उससे मुंबई से फरीदाबाद तक का किराया और जुर्माना वसूलकर उसे छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed