फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fourth railway bridge to be built on Yamuna in Delhi

Delhi: 2025 तक यमुना पर बनेगा चौथा रेलवे पुल, दिल्ली से गाजियाबाद के बीच ट्रेनों के परिचालन में आएगा सुधार

Mon, 26 Feb 2024 10:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 26 Feb 2024 10:59 PM IST
सार

उत्तर रेलवे ने गत वर्ष जून में यमुना पर नए पुल को बनाने के लिए टेंडर जारी किया था। इसका काम आवंटित हाे चुका है और निर्माण कार्य फिलहाल शुरुआती दौर में है। अधिकारियों ने बताया कि मार्च 2025 तक इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Fourth railway bridge to be built on Yamuna in Delhi
यमुना

विस्तार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गाजियाबाद के बीच के रास्ते ट्रेन परिचालन को सुगम बनाने के लिए यमुना पर रेलवे का चौथा पुल बनाया जा रहा है। दावा है कि मार्च 2025 तक यह पुल बनकर तैयार हो जाएगा। इस के पुल के शुरू होने से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आनंद विहार के रास्ते गाजियाबाद के बीच ट्रेनों परिचालन में सुधार आएगा और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से समय पर ट्रेनों की आवाजाही सुनिश्चित करने में काफी मदद मिलेगी।

विज्ञापन


दरअसल, उत्तर रेलवे ने गत वर्ष जून में यमुना पर नए पुल को बनाने के लिए टेंडर जारी किया था। इसका काम आवंटित हाे चुका है और निर्माण कार्य फिलहाल शुरुआती दौर में है। अधिकारियों ने बताया कि मार्च 2025 तक इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस पुल से दिल्ली से यूपी के रास्ते बिहार-बंगाल जाने वाली ट्रेनों को गति दिया जाएगा। दिल्ली में यमुना पर वर्तमान में रेलवे के दो पुल पुराना लोहा पुल व तिलक ब्रिज पुल के माध्यम से ट्रेनों की आवाजाही होती है। पुरानी दिल्ली से शाहदरा के बीच पुराना लोहा पुल है। डेढ़ सौ वर्ष से अधिक पुराने इस पुल के समानांतर एक नया पुल बनाया जा रहा है। वहीं नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से गाजियाबाद जाने के लिए उपलब्ध पुल तिलक ब्रिज पर दो ट्रैक हैं। इन दोनों स्टेशनों पर ट्रेनों की संख्या बढ़ने से ट्रैक बढ़ाने की आवश्यकता है, जिसका काम चल रहा है। इस कारण नए पुल की जरूरत है।
विज्ञापन


यात्रियों को मिलेगा लाभ
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, तिलक ब्रिज से आनंद बिहार के बीच तीसरी और चौथी लाइन तैयार होने के बाद गाजियाबाद की तरफ से आने वाली ट्रेनों का नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचना आसान हो जाएगा। अभी ट्रेनों को सिग्नल नहीं मिलने के कारण अक्सर आउटर पर रुकना पड़ता है। इन लाइनों के बिछने के बाद ट्रेनों को आउटर पर रुकने की जरूरत नहीं होगी। इससे यात्रियों का समय बच सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इससे पहले नई दिल्ली और तिलक ब्रिज के बीच सिर्फ 4 लाइनें थीं, जो कि ट्रेनों के दबाव की तुलना में कम थी। इस कारण व्यस्त समय में आउटर पर तिलक ब्रिज या शिवाजी ब्रिज पर एक के पीछे एक ट्रेनों को रोकना पड़ता था, इस समस्या को दूर करने के लिए इन दोनों रेलवे स्टेशनों के बीच पांचवीं और छठी लाइन बिछाया गया। इन दोनों स्टेशन के बीच भी 2.65 किलोमीटर तक दो अतिरिक्त लाइन को शुरू कर दिया गया है।


यमुना के 22 किलोमीटर के दायरे 25 पुल
दिल्ली में यमुना के 22 किलोमीटर के हिस्से में चालू व निर्माणाधीन मिलाकर कुल 25 पुल हैं। जिसमें मेट्रो के चार चालू व एक निर्माणाधीन, आरआरटीएस का एक निर्माणाधीन, रेलवे के दो चालू व एक निर्माणाधीन पुल है। इसके अतिरिक्त 16 सड़क मार्ग के पुल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed