{"_id":"5ccd83f5bdec2206fc1258ac","slug":"four-youth-arrested-with-weapons-making-plan-of-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की साजिश रचते चार युवक अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की साजिश रचते चार युवक अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, मामला दर्ज
Sat, 04 May 2019 05:52 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 04 May 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल में अपराध जांच शाखा पुलिस ने शुक्रवार देर रात चार युवकों को लूट की साजिश रचते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियारों को बरामद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उनकी टीम को सूचना मिली थी कि नूंह रोड पर ईरा ग्रुप के पास चार युवक वाहन लूटने की साजिश रच रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश दी और चारों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम गुलशन निवासी दयाबस्ती पलवल, रोहित उर्फ पिंटू निवासी संजय कालोनी पलवल, आदित्य उर्फ आदी निवासी प्रेमविहार व ललित निवासी जवाहर नगर कैंप बताया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल, एक कट्टा, एक पोना समेत 15 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।