फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four year old girl digital misdeed in Noida s Phase two Kotwali

हैवान बना बुजुर्ग: चार साल की बच्ची से नशे में किया डिजिटल दुष्कर्म, मासूम के रोने पर भागा, पुलिस ने धर दबोचा

Sat, 10 Dec 2022 10:47 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 10 Dec 2022 10:47 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि नौ दिसंबर को 50 वर्षीय बालेश्वर शराब के नशे में धुत था। दोपहर के समय जब गांव स्थित घर में चार वर्षीय बच्ची अकेली थी, तभी वह चुपके से उसके पास पहुंचा और उसके शरीर के प्राइवेट पार्ट को स्पर्श करने लगा। इस दौरान बच्ची के रोने पर वह वहां से फरार हो गया।

विज्ञापन
Four year old girl digital misdeed in Noida s Phase two Kotwali
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा की फेज दो कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में चार साल की बच्ची के साथ डिजिटल दुष्कर्म की हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान बिहार के छपरा जिला निवासी बालेश्वर शर्मा के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में कोतवाली क्षेत्र के नंगला चरणदास में किराए के मकान में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि नौ दिसंबर को 50 वर्षीय बालेश्वर शराब के नशे में धुत था। दोपहर के समय जब गांव स्थित घर में चार वर्षीय बच्ची अकेली थी, तभी वह चुपके से उसके पास पहुंचा और उसके शरीर के प्राइवेट पार्ट को स्पर्श करने लगा। इस दौरान बच्ची के रोने पर वह वहां से फरार हो गया। घटना के बाद बच्ची ने परिवार के लोगों को पूरी बात बताई। पिता ने कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की। कोतवाली प्रभारी परमहंस तिवारी ने बताया कि संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होता है डिजिटल दुष्कर्म 
अंग्रेजी शब्द कोश में उंगली, अंगूठा, पैर की उंगली को भी डिजिट से संबोधित किया जाता है यानी निजी अंगों को उंगली से छेड़ने को डिजिटल दुष्कर्म कहते हैं। विदेश में डिजिटल दुष्कर्म शब्द काफी समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। अब देश के कानून में भी इसका इस्तेमाल किया जाने लगा है।

विज्ञापन

पूर्व में भी सामने आए हैं मामले
फेज दो कोतवाली क्षेत्र के अलावा पूर्व में भी कई बार विभिन्न थाना क्षेत्रों में डिजिटल दुष्कर्म के मामले सामने आ चुके हैं। 
-12 जून 2022 को ग्रेनो के एक प्ले स्कूल में तीन साल की बच्ची से डिजिटल दुष्कर्म।
- 15 सितंबर 2022 सेक्टर-37 स्थित एक निजी स्कूल में चार साल की बच्ची से डिजिटल दुष्कर्म। 
- 16 मई 2022 को सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी से डिजिटल दुष्कर्म।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed