Tragic : मुनक नहर में डूबे चार किशोर, दो के शव बरामद; आज बढ़ाया जा सकता है तलाशी अभियान का दायरा
गोताखोरों के तलाशी अभियान में आधे घंटे के बाद लोनी निवासी समद (13) व सुहैल (13) के शव बरामद कर लिए गए, जबकि लोनी के ही दो सगे भाइयों जावेद (18) और शावेज खान की तलाश की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बवाना की मुनक नहर में बृहस्पतिवार सुबह नहाने गए दो भाइयों समेत चार किशोर डूब गए। गोताखोरों के तलाशी अभियान में आधे घंटे के बाद लोनी निवासी समद (13) व सुहैल (13) के शव बरामद कर लिए गए, जबकि लोनी के ही दो सगे भाइयों जावेद (18) और शावेज खान की तलाश की जा रही है। एक-दूसरे को बचाने के क्रम में सभी डूब गए।
पुलिस के अनुसार, समद के पिता अब्बास ने बताया कि वह कटेवरा स्थित गोशाला में काम करते हैं। सभी गोशाला में ही रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह समद अन्य लड़कों के साथ खेतों से मवेशियों के लिए चारा लाने गया था। गर्मी के कारण सभी नहर में नहाने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस दौरान एक नाबालिग डूबने लगा। उसे बचाने के क्रम में सभी गहरे पानी में चले गए। परिजनों ने करीब 12:15 बजे पुलिस को हादसे की जानकारी दी। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि दोनों भाइयों का पता लगाने के लिए बोट क्लब व एनडीआरएफ की टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं।
उधर, पीड़ित परिजनों का कहना है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए, लेकिन गोताखोर व एनडीआरएफ के नहीं पहुंचने से तलाशी अभियान देर से शुरू हुआ। जावेद के पिता वकील ने आरोप लगाया कि हादसे के करीब डेढ़ घंटे बाद बोट क्लब के पांच गोताखोर मौके पर पहुंचे।
Shahjahanpur News: देवहा नदी में डूबकर दो किशोरों की मौत, गोताखोरों ने निकाले शव, परिवार में मचा कोहराम
तेज बहाव से तलाशी अभियान में हुई देरी
बोट क्लब के प्रभारी हरीश ने बताया कि नहर में बहाव तेज होने के कारण तलाशी अभियान में देरी हुई। गोताखोरों ने पांच किमी तक खोज की, लेकिन दोनों भाइयों का कुछ पता नहीं चला। अब हैदरपुर वाटर प्लांट तक तलाशी अभियान चलाया जा सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.