फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four-storey building collapsed in Gurugram More than five people trapped

दो हादसों से दहला गुरुग्राम, 4 मंजिला इमारत ढही व 200 झुग्गियां जलीं, मलबे से निकले 6 शव

Thu, 24 Jan 2019 07:17 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 24 Jan 2019 07:17 AM IST
विज्ञापन
four-storey building collapsed in Gurugram More than five people trapped
दो हादसों से दहला गुरुग्राम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

हरियाणा के गुरुग्राम में आज सुबह दो बड़े हादसे हो गए। पहला हादसा हुआ गुरुग्राम के उल्लावास में जहां एक चार मंजिला इमारत ढह गई। दूसरा हादसा नाथुपुर में हुआ जहां 200 झुग्गियां जल कर खाक हो गईं। इन दोनों मामलों में 9 घंटे बाद भी राहत व बचाव कार्य जारी है। आगे दोनों खबरें विस्तार से पढ़ें...

गुरुग्राम के गांव उल्लावास में बृहस्पतिवार सुबह 4 मंजिला इमारत गिरने से छह परिवारों की खुशियां उजड़ गईं। इसमें फिरोजाबाद के गांव खैरगढ़ नंगला अहमद फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश निवासी 19 वर्षीय मोहित की भी दबने से मौत हो गई। वह फिरोजाबाद से इंटर की पढ़ाई कर रहा था और अगले महीने उसकी परीक्षा थी।

विज्ञापन


उसके पिता जोगेन्द्र सिंह अपने बेटे का शव देखकर फूट-फूटकर रो पड़े। जोगेंद्र ने ही अन्य चार लोगों के परिवारों को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद ही उनके घरों में भी कोहराम मच गया। उन्होंने बताया कि वह 8 महीने से गुरुग्राम में रहते हैं और निर्माणाधीन कंपनी पॉयनियर में सुरक्षाकर्मी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका बेटा मोहित (19) डेढ़ महीने पहले गुरुग्राम आया था और पायनियर कंपनी में ही बतौर सुरक्षाकर्मी तैनात हुआ था। अगले महीने उसे इंटर की परीक्षा देने के लिए फिरोजबाद जाना था। कुछ समय पहले ही उसकी शादी पक्की की थी। मार्च में शादी थी, उसे लेकर वह काफी उत्साहित था। 

उन्होंने बताया कि सुबह जब 5.10 बजे सूचना मिली तो वह दौड़े चले आए। मोहित के मोबाइल पर अनेक फोन किए, लेकिन फोन नहीं मिला। जिससे उनका मन काफी विचलित हो रहा था। बचाव कार्य शुरू होने के बाद जैसे-जैसे मलबा हटा और टीम ने करीब एक मंजिल का मलबा हटाया तो साढ़े 9 बजे उसके फोन पर घंटी जाने लगी।

इस पर उन्हें थोड़ी आस जगी कि हो सकता है कि इस दबी हुई इमारत में उनका बेटा बच जाए। अधिकारियों से जल्द से जल्द उनके बेटे को निकालने की अपील करने लगे। दोपहर करीब 1 बजे तक जब उनके बेटे का कोई पता नहीं लगा तो उन्होंने आस छोड़ दी।

इसके बाद बचाव टीम ने जब एक व्यक्ति के पता लगने की बात कही तो उन्हें थोड़ी आस बंधी, लेकिन जब चिकित्सकों ने उसकी जांच की तो वह मृत मिला। वह तब फूट-फूटकर रोने लगे। इसकी सूचना उन्होंने अपने रिश्तेदार को देकर नोएडा से गुरुग्राम बुलाया, जो उन्हें हिम्मत देता रहा।

 

नाथुपुर में झुग्गियों में लगी आग

four-storey building collapsed in Gurugram More than five people trapped
fire in gurugram - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में आज एक के बाद एक हादसों की खबर सामने आ रही है। पहले गुरुग्राम के उल्लावास में चार मंजिला इमारत जमींदोज हो गई उसके बाद अब नाथुपुर में 200 झुग्गियां जलकर स्वाहा हो गईं।

इस हादसे में एक 7 माह का बच्चा बुरी तरह झुलस गया, वहीं 3 बच्चे लापता हो गए हैं। आग की सूचना मिलते ही दर्जनभर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम जारी है।

यह घटना आज सुबह 9 बजे की है। अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि आग कैसे लगी। हालांकि खबर है कि सिलेंडरों के फटने से आग ने विकराल रूप ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed