फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four month Pakistani boy suffering from heart ailment will get a fresh lease in noida

पाकिस्तान के रोहान को नोएडा में मिलेगी नई जिंदगी, विदेश मंत्री ने दिलाया वीजा

Mon, 12 Jun 2017 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 12 Jun 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
four month Pakistani boy suffering from heart ailment will get a fresh lease in noida
नोएडा के जेपी में म‌िली पाक‌िस्तानी बच्चे को नई ज‌िंदगी - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान निवासी चार माह का मासूम रोहान सोमवार को इलाज के लिए परिवार के साथ भारत आएगा। नोएडा के जेपी अस्पताल में बच्चे के दिल का ऑपरेशन किया जाएगा। डॉक्टरों ने उसके दिल में छेद होने की बात बताई है। पाकिस्तान में इलाज संभव नहीं होने की वजह से बच्चे के परिजन भारत में इलाज कराना चाह रहे थे। 

विज्ञापन


इसके लिए कई माह से वीजा लेने की कोशिश कर रहे थे। आखिरकार विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के हस्तक्षेप से वीजा मिल गया। इसके साथ ही बच्चे का इलाज भी सुनिश्चित हो गया। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के लाहौर में रोहान परिवार के साथ रहता है। वहां इलाज संभव नहीं होने की वजह से रोहान के पिता कनवाल सादिक ने बच्चे का इलाज भारत में कराने की सोची। इसके लिए उन्होंने भारत का वीजा लेने की कोशिश शुरू की। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण बच्चे को भारत लाने के लिए वीजा मिलने में बाधा आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये डॉक्टर रोहान की करेंगे जांच

four month Pakistani boy suffering from heart ailment will get a fresh lease in noida
heart surgery

इसे देखते हुए परिजनों ने सुषमा स्वराज के ट्विटर हैंडल पर भारत में रोहान के ऑपरेशन के लिए मदद मांगी। इसमें वीजा सहित अन्य अपील की गई थी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर बच्चे के इलाज में मदद का भरोसा दिलाया था। उन्होंने बच्चे के माता-पिता को पाकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास में संपर्क करने की सलाह दी। 

इसके बाद भारत आने के लिए उन्हें वीजा मिल गया। बच्चे को लेकर परिवार वाले सोमवार को भारत आएंगे। नोएडा पहुंचने पर उसका इलाज शुरू हो जाएगा। जेपी अस्पताल के डॉक्टर आशुतोष मारवाह रोहान की जांच करेंगे।

इसके बाद डॉ. राजेश शर्मा और उनकी टीम ऑपरेशन करेगी। अस्पताल के सीईओ डॉ. मनोज लूथरा ने बताया कि रोहान को जिस तरह की बीमारी है, उसका समय पर इलाज कराना जरूरी है। विदेश मंत्री ने दोनों देशों के बीच तनाव को पीछे छोड़कर बच्चे के इलाज के लिए मानवता दिखाई है। उनके ही प्रयासों से बच्चे का इलाज संभव हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed