फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four killed in road accidents, 14 injured in delhi.

दर्दनाक सड़क हादसों में चार की मौत, 14 घायल

Thu, 29 Jan 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Jan 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Four killed in road accidents, 14 injured in delhi.

राजधानी में अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 जख्मी हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। तीनों ही हादसों में पुलिस एफआईआर दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


हादसा नंबर-1
बेगमपुर इलाके में बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे रोहिणी सेक्टर-24 के पास तेज रफ्तार फोर्ड ईको स्पोर्ट कार असंतुलित होकर सड़क के दूसरी ओर आ रही रेनॉल्ट कार से जा टकराई। हादसे में रेनॉल्ट कार भी पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनोें कारें कई बार पलटने के बाद ही रुकीं। हादसे में दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ईको कार सवार विष्णु स्टेट, ओल्ड गुड़गांव निवासी छात्र अक्षित शर्मा (25) की मौत हो गई। जबकि साथ बैठे जतिन (26), साहिल (24), कुलदीप (25) और हर्षित (24) जख्मी हो गए। वहीं, रेनॉल्ट सवार रोहिणी सेक्टर-9 निवासी अजय जैन (55), पत्नी गायत्री (50) और बेटा गौरव (26) जख्मी हो गए। घायलों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईको स्पोर्ट कार सवार सभी युवक महाराजा अग्रसेन इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग के छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा नंबर-2
दूसरा हादसा मंगलवार देर रात 1.00 बजे कोतवाली इलाके में शांतिवन के पास हुआ। यहां राजघाट की ओर से आ रही फोर्ड फिगो कार ने रेड लाइट जंप कर मारुति वैन व स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। हादसे में वैन चालक मनोज (41) और प्रदीप (29) की मौत हो गई, जबकि चार अन्य जख्मी हो गए। वहीं, फिगो कार में चालक चिंटू (25) और उसके साथ बैठा अमित (30) भी जख्मी हो गए। स्विफ्ट कार चालक मौके पर अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की मानें तो मनोज शादियों में कैटरिंग का काम करता था। हादसे के समय वह गीता कॉलोनी से शादी समोराह से लौट रहा था। वहीं, चिंटू डीटीसी में बस कंडक्टर है।


हादसा नंबर-3
तीसरे मामले में बुधवार सुबह शाहबाद डेयरी बस स्टैंड के पास बेलगाम टेंपो ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर ने घायल सुनंदा (28) और उसके पति उत्तम सिंह (32) को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सुनंदा को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में उत्तम का इलाज जारी है। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। शाहबाद डेयरी थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed