दिल्ली सरकार ने कोरोना से होने वाली मौतों के इंस्पेक्शन के लिए बनाई चार कमेटियां
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली में करोना से होने वाली मौतों में कमी आई है। लेकिन इसे और कम करना है। आज हमने डॉक्टरों की चार कमेटी बनाई हैं, जो उन अस्पतालों का इंस्पेक्शन करके सुझाव देगी, जहां अभी भी ज्यादा मौत हो रही हैं। इसी के साथ जहां के वार्ड में ज्यादा मौत हो रहीं हैं। यानी मरीज को समय पर आईसीयू नहीं ले जाया गया। उन अस्पतालों का भी इंस्पेक्शन किया जाएगा।
Four committees constituted for inspecting hospitals where percentage of #COVID deaths vis-a-vis admissions and the percentage of COVID deaths in wards of these hospitals was on higher side during 1st July to 23rd July: Delhi Government pic.twitter.com/Af3PIR9yA1
— ANI (@ANI) July 30, 2020
केजरीवाल ने कहा कि कोरोना काल में हमारे डॉक्टर्स अपनी जान की परवाह किए बगैर दिन-रात मरीजों का इलाज कर रहे हैं। ऐसे ही एक कोरोना वॉरियर डॉक्टर जावेद अली का हाल ही में कोरोना से निधन हो गया था। आज उनके परिवार से मिलकर एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दी। भविष्य में भी उनके परिवार का ख्याल रखेंगे।
दिल्ली सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि ऐसे सरकारी और प्राइवेट अस्पताल जहां 1 जुलाई से 23 जुलाई के बीच कोरोना के लिए एडमिशन के दौरान और अस्पताल के वार्डों में कोरोना से मौतों का प्रतिशत अधिक रहा है। ऐसे अस्पतालों के निरीक्षण के लिए चार कमेटियों का गठन किया गया है।