{"_id":"6884d9c3ad9d5773300e2cde","slug":"four-arrested-in-case-of-robbery-from-cold-drink-distributors-warehouse-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-98872-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कोल्डड्रिंक डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम से लूट मामले में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कोल्डड्रिंक डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम से लूट मामले में चार गिरफ्तार
विज्ञापन
- केशवपुरम इलाके की वारदात, सीसीटीवी से पुलिस ने की पहचान
नई दिल्ली। केशवपुरम इलाके में कोल्डड्रिंक डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम से लूटपाट के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिस्टल, दो कारतूस, दो चाकू और वारदात में इस्तेमाल चोरी की बाइक बरामद की है। इनकी पहचान डाबड़ी निवासी विजय, मॉडल टाउन निवासी शिवम, श्रवण और ओंकार नगर निवासी ओम के रूप में हुई है। विजय पर पहले से लूटपाट का एक मामला दर्ज है। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 7 जुलाई की शाम करीब चार बजे केशवपुरम थाना पुलिस को हंसा रोड स्थित कोल्डड्रिंक के गोदाम से डकैती की सूचना मिली थी। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि वारदात को अंजाम देने के बाद तीन बदमाश रामपुरा ट्रैफिक लाइट की ओर भागे। फिर उनका एक साथी रास्ते में मिला और सभी मॉडल टाउन के डीटीसी पार्क की ओर भागते दिखे। जांच में पता चला कि वारदात में इस्तेमाल बाइक को बदमाशों ने वारदात के एक दिन पहले बुराड़ी से चुराई थी। पुलिस ने शुक्रवार को चारों को एक सूचना पर नानक प्याऊ गुरुद्वारा के पास से गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने बताया कि जल्द पैसा कमाने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। ब्यूरो