फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former Vice President Jagdeep Dhankhar wife admitted to AIIMS

Delhi: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पत्नी को लगी चोट, दिल्ली एम्स में किया गया भर्ती

Thu, 20 Nov 2025 05:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 20 Nov 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
Former Vice President Jagdeep Dhankhar wife admitted to AIIMS
जगदीप धनखड़ (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई (फाइल)

देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पत्नी सुदेश को पीठ में चोट लगने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया। उनकी पत्नी को एम्स इमरजेंसी सेंटर ले जाया गया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पत्नी सुदेश (70) के साथ धनखड़ एक गाड़ी में थे। जुलाई महीने में ही जगदीप धनखड़ ने ऑफिस छोड़ दिया था। जिसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ छतरपुर फार्महाउस में शिफ्ट हो गए थे।
विज्ञापन


 

इसी साल जुलाई महीने में जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपा था।  उन्होंने कहा था कि वे चिकित्सा सलाह का पालन करते हुए और स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने के लिए, भारत के उपराष्ट्रपति पद से, संविधान के अनुच्छेद 67(क) के अंतर्गत, तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा दे रहे हैं। 

धनखड़ ने अपनी चिट्ठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्रिपरिषद का भी शुक्रिया जताया था। उन्होंने कहा था, "जब मैं इस प्रतिष्ठित पद को छोड़ रहा हूं, तो मैं भारत के वैश्विक उत्थान और उसकी अद्भुत उपलब्धियों पर गर्व से भर जाता हूं, और उसके उज्ज्वल भविष्य में मेरी पूर्ण आस्था है।"

भारत के उपराष्ट्रपति का कार्यकाल आमतौर पर शपथग्रहण के बाद से पांच साल की अवधि का होता है। हालांकि, इस दौरान वे कभी भी राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए अपना पद छोड़ सकते हैं। 

हालांकि, जब उपराष्ट्रपति का पद उनके इस्तीफे, मृत्यु या किसी अन्य कारण से खाली होता है तो इस पद को भरने के लिए जल्द से जल्द चुनाव कराया जाना जरूरी होता है। इस चुनाव में जो भी उपराष्ट्रपति चुना जाता, वह पूरे पांच साल के कार्यकाल के लिए पद संभालता है। भारत में जगदीप धनखड़ से पहले सिर्फ दो उपराष्ट्रपति ही अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। इनमें एक नाम है देश के तीसरे उपराष्ट्रपति वराहगिरी वेंकट गिरी (वीवी गिरी) का, वहीं दूसरा नाम कृष्ण कांत का है जिनका कार्यकाल के बीच में ही निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed