{"_id":"636d3833b45ce91fd9544ba5","slug":"former-soldier-found-in-sarai-rohilla-delhi-sent-sar-tan-se-juda-message","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सर तन से जुदा..का मैसेज भेजने वाला पूर्व फौजी सराय रोहिल्ला में मिला, लोन न चुका पाने पर रची थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सर तन से जुदा..का मैसेज भेजने वाला पूर्व फौजी सराय रोहिल्ला में मिला, लोन न चुका पाने पर रची थी साजिश
Thu, 10 Nov 2022 11:13 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:13 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि सबको गुमराह करने के लिए उन्होंने खुद ही ये भड़काऊ मैसेज परिजनों को व्हाट्सएप किया था। राजेंद्र प्रसाद गायब रहने के दौरान पंजाब में रहे और बृहस्पवितार को ही दिल्ली लौटे। उसका कहना है कि वह खुदकुशी करने दिल्ली आया था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सर तन से जुटा, अजमेर वाया पाकिस्तान.. का मैसेज भेजकर सनसनी फैलाने वाले पूर्व फौजी को सराय रोहिल्ला से ढूंढ निकाला है। बताया जा रहा है कि लोन नहीं चुका पाने के कारण फौजी राजेंद्र प्रसाद खुद ही घर से गए थे और खुद ही अपहरण की साजिश रची थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सबको गुमराह करने के लिए उन्होंने खुद ही ये भड़काऊ मैसेज परिजनों को व्हाट्सएप किया था। राजेंद्र प्रसाद गायब रहने के दौरान पंजाब में रहे और बृहस्पवितार को ही दिल्ली लौटे। उसका कहना है कि वह खुदकुशी करने दिल्ली आया था। अपराध शाखा ने पूर्व फौजी को स्थानीय थाना पुलिस प्रेम नगर के हवाले कर दिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) रविंद्र यादव ने बताया कि मूलरूप से हरियाणा में रोहतक के गांव बोहर निवासी राजेंद्र प्रसाद प्रेम नगर सुल्तानपुरी में परिवार के साथ रहते हैं। उनके तीन बच्चे हैं। वह सात नवंबर को अचानक गायब हो गए। उन्होंने अपने मोबाइल से परिजनों को मैसेज भेजा कि सर तन से जुदा, अजमेर वाया पाकिस्तान भेजा। साथ में प्रतिबंधित संगठन पीएफआई का झंडा डाला था। उन्होंने ये मैसेज सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया। स्थानीय थाना पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को जांच में लगाया गया।
विज्ञापन