{"_id":"652a7dbfa358d31cdf0b6059","slug":"former-president-of-sir-ganga-ram-trust-society-ashok-chandra-passes-away-in-sir-ganga-ram-hospital-delhi-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सर गंगा राम ट्रस्ट सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक चंद्रा का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सर गंगा राम ट्रस्ट सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक चंद्रा का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Sat, 14 Oct 2023 05:10 PM IST
श्याम जी.
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 14 Oct 2023 05:10 PM IST
सार
सर गंगा राम ट्रस्ट सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व अधिकारी अशोक चंद्रा का निधन हो गया। अशोक चंद्रा विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों में नीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
सर गंगा राम अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सर गंगा राम ट्रस्ट सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व अधिकारी अशोक चंद्रा का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। अस्पताल और उसके कर्मचारी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। अशोक चंद्रा विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों में नीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1990 के दशक की शुरुआत में उन्होंने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के सलाहकार के रूप में भी काम किया।
विज्ञापन
सर गंगा राम अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि अशोक चंद्रा ने 1959 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से गणित में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में अपने शानदार करियर की शुरुआत की। चंद्रा ने उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। उद्योग विभाग में सचिव और राज्य जल निगम के अध्यक्ष के रूप में औद्योगिक विकास और जल संसाधन प्रबंधन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों में महत्वपूर्ण नीतियों और कार्यक्रमों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के चुनौतीपूर्ण समय के दौरान उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के सलाहकार के रूप में भी काम किया। उनकी विरासत लोक सेवकों और परोपकारियों की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी
विज्ञापन