फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former MP Syed Shahabuddin are not, Nizamuddin-e-Panj-handed around the Piran graveyard

पूर्व सांसद सैयद शहाबुद्दीन नहीं रहे, निजामुद्दीन के पंज-पीरान कब्रिस्तान में किए गए सुपुर्द-ए-खाक

Sun, 05 Mar 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Mar 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
Former MP Syed Shahabuddin are not, Nizamuddin-e-Panj-handed around the Piran graveyard
syed shahabuddin (file photo) - फोटो : अमर उजाला

पूर्व आईएफएस अफसर और पूर्व सांसद सैयद शहाबुद्दीन का शनिवार सुबह 5:22 बजे नोएडा के जेपी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। सांस लेने में तकलीफ की वजह से वह 18 फरवरी से अस्पताल में भर्ती थे। वह 82 साल के थे।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर जोहर की नमाज के बाद दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित पंज-पीरान कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस मौके पर उप-राष्ट्रपति डॉ. हामिद अंसारी, स्वामी अग्निवेश, सांसद बदरुद्दीन अजमल समेत कई बड़े नेता व पूर्व विदेश सचिव मौजूद रहे। सैयद शहाबुद्दीन ने बाबरी विध्वंस के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


शहाबुद्दीन के निधन पर ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस-ए-मशावरात के अध्यक्ष नवेद हामिद ने कहा कि देश के मुसलमानों ने अपना एक बड़ा रहनुमा खो दिया है। सैयद शहाबुद्दीन फिलहाल परिवार के साथ पूर्वी दिल्ली स्थित ईस्ट एंड अपार्टमेंट में रहते थे। शहाबुद्दीन के निधन की खबर मिलते ही सभी मुस्लिम संगठनों के लोग तदफीन में शामिल होने के लिए हजरत निजामुद्दीन पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह भारत में विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव भी रहे

Former MP Syed Shahabuddin are not, Nizamuddin-e-Panj-handed around the Piran graveyard
syed shahabuddin (file photo) - फोटो : अमर उजाला
उप-राष्ट्रपति के अलावा पूर्व विदेश सचिव मुचकुंद दूबे, सलमान हैदर, मिल्ली काउंसिल के महासचिव डॉ. मंजूर आलम समेत कई लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

सैयद शहाबुद्दीन का जन्म 4 नवंबर 1935 को झारखंड के रांची में सैयद निजामुद्दीन के यहां हुआ था। शहाबुद्दीन का चयन भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) में हो गया। वह भारत में विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव भी रहे।

इसके बाद उन्होंने अपना कदम राजनीति में बढ़ाया। वर्ष 1979 से 1996 तक शहाबुद्दीन तीन बार सांसद रहे। वर्ष 1989 में उन्होंने इंसाफ पार्टी की स्थापना की। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शाह बानो केस और बाबरी मस्जिद गिराए जाने का पुरजोर विरोध किया।

सैयद शहाबुद्दीन वर्ष 2004 से 2007 तक ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस-ए-मुशावरात के अध्यक्ष भी रहे। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य मुस्लिम संस्थानों में भी अपना योगदान दिया। लंबे समय से वह सक्रिय राजनीति से दूर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed