फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former IPS NK Singh became victim of cyber fraud

इंदिरा गांधी को गिरफ्तार करने वाले पूर्व IPS के साथ साइबर ठगी

Tue, 03 Dec 2019 02:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा शुजात आलम, नई दिल्ली
शुजात आलम, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 03 Dec 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
Former IPS NK Singh became victim of cyber fraud
डेमो - फोटो : डेमो

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को गिरफ्तार कर सुर्खियां बटोरने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी एनके सिंह भी साइबर ठगी के शिकार हो गए। एटीएम कार्ड ब्लॉक होने की बात कह बदमाशों ने उनसे खाते की जानकारियां लेकर 1.75 लाख रुपये की ठगी कर ली। 

विज्ञापन


खाते से हुई ट्रांजेक्शन संदिग्ध लगने पर एसबीआई ने तुरंत पूर्व आईपीएस अधिकारी को कॉल कर इसकी जानकारी दी। एनके सिंह के कहने पर खाते को बंद कर दिया गया है। इसके बाद मामले की सूचना पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में की गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। एनके सिंह से मामला जुड़े होने के कारण तत्काल साइबर टीम के अलावा कई टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। टीमों को जांच के लिए दिल्ली से बाहर भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व आईपीएस एनके सिंह (81) परिवार के साथ मयूर विहार में एक अपार्टमेंट में रहते हैं। 28 नवंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉलर ने खुद को एसबीआई, मुंबई से बताया। प्रवीण कुमार नाम बताने वाले आरोपी ने कहा कि आपका एटीएम कार्ड ब्लॉक हो गया है। 

कार्ड को दोबारा से चालू करवाने के लिए आपको कुछ जानकारियां देनी होंगी। शुरुआत में तो एनके सिंह उनके झांसे में आ गए। उन्होंने कुछ जानकारियां आरोपी को दे दी। लेकिन बाद में उन्होंने उससे बातचीत करने से इनकार कर दिया। 

इस बीच उनके मोबाइल पर एसबीआई से कॉल आया। बैंक के प्रतिनिधि ने बताया कि उनके खाते से कुछ संदिग्ध ट्रांजेक्शन हुई हैं। 99,999 समेत कुल तीन ट्रांजेक्शन के जरिये उनके खाते से 1.75 लाख रुपये निकल लिए गए हैं।

एनके सिंह ने फौरन खाते को बंद कराया। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खुद दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन पर पूरी नजर रखे हुए हैं। 

कई टीमों को दिल्ली से बाहर दूसरे राज्यों में रवाना कर दिया गया है। एनके सिंह 1961 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं। सिंह सीबीआई में संयुक्त निदेशक समेत कई अहम पदों पर रहे हैं। 


1996 में एनके सिंह सेवानिवृत्त हो गए थे। अपनी कार्यशैली को लेकर एनके सिंह ने खूब सुर्खियां बटोरीं। वर्ष 1977 में इन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरागांधी को एक मामले में गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed