{"_id":"5c990377bdec22141c6e6829","slug":"former-delhi-police-commissioner-neeraj-kumar-arrives-at-the-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त नीरज कुमार पहुंचे सुप्रीम कोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त नीरज कुमार पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
Mon, 25 Mar 2019 10:06 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त नीरज कुमार ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है जिसमें उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। वरिष्ठ वकील रंजीत कुमार ने सोमवार को चीफ जस्टिस रंजन गोगई की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष इस मामले का उल्लेख करते हुए जल्द सुनवाई की मांग की।
विज्ञापन
इस पर पीठ ने कहा कि शुक्रवार को इस याचिका पर सुनवाई हो सकती है। वास्तव में यह मामला तब का है जब नीरज कुमार सीबीआई में संयुक्त निदेशक थे। उन पर एक व्यक्ति को परेशान करने और प्रताड़ित करने का आरोप है। इसी मामले में हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को एफआईआर दर्ज करने को आदेश दिया था।
विज्ञापन