पूर्व आप विधायक अलका लांबा पांच रुपये की पर्ची कटाकर कांग्रेस में हुईं शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की पूर्व विधायक अलका लांबा ने शनिवार दिन में औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के लिए पांच रुपये की पर्ची भी कटाई। इस मौके पर कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको, चांदनी चौक के जिला अध्यक्ष उस्मान, आदर्श नगर जिलाध्यक्ष जिंदल व अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।
अलका ने ट्वीट कर बताया, 'आज कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पहुंच कर दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको, जिला चांदनी चौक अध्यक्ष उस्मान, जिला आदर्श नगर अध्यक्ष जिंदल व अन्य नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस सदस्य बनने पर गर्व महसूस कर रही हूं।'
आज #काँग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पहूँच कर #दिल्ली काँग्रेस के प्रभारी श्री पी सी चाको जी, ज़िला चांदनी चौक अध्यक्ष उस्मान जी, जिला आदर्श नगर अध्यक्ष जिंदल जी व अन्य नेताओं की उपस्थिति में काँग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.
कॉंग्रेस सदस्य बनने पर गर्व मेहसूस कर रही हूँ🇮🇳🙏.@INCIndia pic.twitter.com/gbuUTZqT84 — Alka Lamba - अलका लाम्बा🇮🇳 (@LambaAlka) October 12, 2019