{"_id":"62223ad16c99e9559d3c0253","slug":"forgery-during-recruitment-in-police-disturbances-found-in-photos-of-two-youths-forgery-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पुलिस में भर्ती के दौरान फर्जीवाड़ा, दो युवकों के फोटो में मिली गड़बड़ी, जालसाजी का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पुलिस में भर्ती के दौरान फर्जीवाड़ा, दो युवकों के फोटो में मिली गड़बड़ी, जालसाजी का मामला दर्ज
Fri, 04 Mar 2022 09:44 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 04 Mar 2022 09:44 PM IST
सार
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक न्यू पुलिस लाइन में इन दिनों दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए सिपाही पद के उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। दस्तावेज की जांच के बाद उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस में भर्ती के दौरान फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। दस्तावेजों के जांच के दौरान दो युवकों के फोटो में गड़बड़ी किए जाने का खुलासा हुआ है। पुलिस इनके खिलाफ मुखर्जी नगर थाने में फर्जीवाड़ा के दो मामले दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक न्यू पुलिस लाइन में इन दिनों दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए सिपाही पद के उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। दस्तावेज की जांच के बाद उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। दो मार्च को पुलिस अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को दो उम्मीदवारों के फोटो पर संदेह हुआ। पुलिस अधिकारियों ने भर्ती सेल में इनके कागजात की जांच करवाई। जिसमें पता चला कि लिखित परीक्षा और आवेदन के दौरान उम्मीदवारों के दिए गए फोटो और वर्तमान में दिए गए फोटो में मिलान नहीं हो पा रहा था। इस खुलासे के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में ऑनलाइन डेटा वेरिफिकेशन करने पर राजस्थान के दौसा निवासी रोहिताश कुमार मीणा और यूपी के एटा स्थित गांव अंरैया निवासी आमिर खान की फोटो अलग-अलग मिले। उम्मीदवारों के पहले दिए गए फोटो से उनका मिलान नहीं हो पा रहा था। आशंका है कि उम्मीदवारों की जगह पर कोई अन्य ने लिखित परीक्षा शामिल हुआ। मुखर्जी नगर थाने में इनके खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन