फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Foreigners are not far behind in crime, 201 cases were registered in 2024

Delhi NCR News: अपराध के मामले में पीछे नहीं विदेशी, 2024 में 201 मामले हुए दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
एनसीआरबी डाटा-2024:
विज्ञापन

-नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के ताजा आंकड़ों में हुआ खुलासा, 2023 में महज 130 मामले हुए थे दर्ज, 2024 में तेजी से बढ़ा आंकड़ा
-हालांकि वर्ष 2022 में आंकड़ा था 256, वर्ष 2024 में सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 992 मामले किए गए दर्ज, दूसरे नंबर महाराष्ट में 386
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अपराध के मामले में विदेशी भी पीछे नहीं हैं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के ताजा आंकड़ों को देखें तो 2024 में दिल्ली में विदेशियों के खिलाफ 201 एफआईआर दर्ज कर उनको गिरफ्तार किया, जबकि 2023 में यह आंकड़ा महज 130 पर था। इसमें बढ़ोतरी देखी गई है। आंकड़ों पर गौर करें तो केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय राजधानी में ऐसे मामलों की संख्या सबसे ज्यादा है। लगातार विदेशी मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल रहे हैं।

एनसीआरबी के डाटा के मुताबिक 2022 में दिल्ली में विदेशी नागरिकों से जुड़े 256 मामले सामने आए थे। 2023 में यह आंकड़ा तेजी से गिरा। इसके बाद दोबारा 2024 में यह फिर से बढ़ गया। आंकड़ों के प्रतिशत को देखें तो साल-दर-साल इसमें 54 फीसदी से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है। वहीं इन मामलों में वर्ष 2024 में दिल्ली में चार्जशीट दाखिल करने की दर 99 प्रतिशत रही। यह राष्ट्रीय औसत 96.7 प्रतिशत से ज्यादा है। इससे पता चलता है कि ऐसे मामलों में पुलिस जांच पूरी होने की दर काफी ज्यादा है। दूसरी ओर एनसीआरबी के डाटा के मुताबिक पूरे देश में 2024 में विदेशियों द्वारा किए अपराधों के 2,792 मामले दर्ज किए गए जो 2023 में 2,546 और 2022 में 2,100 मामले थे। दूसरी ओर देश के राज्यों में पश्चिम बंगाल में ऐसे मामलों की संख्या सबसे ज्यादा 992 दर्ज की गई। इसके बाद महाराष्ट्र में 386 और त्रिपुरा में 276 मामले दर्ज किए गए। वहीं तमिलनाडु में ऐसे मामलों की संख्या 139 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article