फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   FORDA demands Delhi government to conduct security audit of student PG accommodations

Delhi NCR News: फोर्डा की दिल्ली सरकार से छात्र पीजी आवासों की सुरक्षा जांच की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
-फोर्डा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लिखा पत्र
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने साकेत के पास सैदुल्लाजाब में इमारत गिरने के बाद दिल्ली सरकार से छात्र पीजी आवासों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। इस संबंध में फोर्डा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखा है। पत्र के अनुसार हादसे में कम से कम छह युवाओं की जान गई। उसमें उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे मेडिकल छात्र भी शामिल थे।

दिल्ली में हजारों मेडिकल छात्र, नीट पीजी, एफएमजी और आईएनआई-सीईटी परीक्षाओं के अभ्यर्थी गौतम नगर, सैदुल्लाजाब, मुखर्जी नगर और राजेंद्र नगर जैसे घनी आबादी वाले पीजी आवासों में रहते हैं। संगठन के अनुसार इन क्षेत्रों में कई इमारतें संरचनात्मक रूप से असुरक्षित हैं। वहां अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन निकासी जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं का अभाव है।
विज्ञापन


डॉक्टरों के संगठन ने आरोप लगाया कि कई पीजी संचालक छात्रों से अधिक शुल्क वसूलते हैं। जबकि सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती है। फोर्डा के अनुसार निगरानी की कमी के कारण यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। साकेत हादसे ने इस खतरे को उजागर कर दिया है। सरकार से मांग है कि छात्र बहुल इलाकों की इमारतों का तत्काल संरचनात्मक ऑडिट, सभी पीजी और कोचिंग भवनों में अग्नि सुरक्षा उपाय अनिवार्य करना, पीजी सुविधाओं का अनिवार्य पंजीकरण और वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed