सेना के कैप्टन और कर्नल की पत्नी ने लगाया फंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के अनुसार, पी-308 सेक्टर-21 नोएडा निवासी जसदीप सिंह गिल (39) मर्चेंट नेवी में कैप्टन था। नोएडा में मां और बहन रहती हैं। बताया जा रहा है कि जसदीप का पत्नी और घर के अन्य सदस्यों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। पत्नी दो वर्षीय बेटे के साथ हरिद्वार में रहती है।
छुट्टी पर घर जाने की जगह जसदीप सनलाइट कॉलोनी के जयराम आश्रम में रहता था। फिलहाल, कुछ दिन से छुट्टी पर चल रहा जसदीप जयराम आश्रम के कमरा नंबर 22 में ठहरा हुआ था। शुक्रवार सुबह पत्नी ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन जसदीप के फोन नहीं उठाया।
इस पर पत्नी ने आश्रम के मैनेजर को जानकारी दी। मैनेजर ने कमरे में जाकर देखा तो जसदीप ने पंखे से फंदा लगा रखा था। आश्रम के लोग जसदीप को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस से सूचना मिलने के बावजूद जसदीप के परिजन दिल्ली नहीं पहुंचे जिससे कमरे को सील कर दिया गया है।
कर्नल की पत्नी ने फंदा लगाया
दिल्ली के वसंत विहार में शुक्रवार दोपहर कर्नल की पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और न ही खुदकुशी के कारणों का पता चल सका है। वसंत विहार थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच कर रही है।
दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि कर्नल देश पांडेय परिवार के साथ शंकर विहार, 262/3 विक्रम रोड में रहते हैं। वह सुबह ड्यूटी पर चले गए। दो बच्चे स्कूल चले गए। पत्नी रेनुकादास पांडेय (38) घर में अकेली थीं। देश पांडेय ने करीब 12 बजे फोन किया तो रेणुका ने फोन नहीं उठाया।
इस पर उन्होंने अपने एक साथी को घर भेजा, मगर रेनुका ने गेट नहीं खोला। थोड़ी देर बाद नौकरानी घर गई और फिर स्कूल से बच्चे भी आ गए। जब रेनुका ने गेट नहीं खोला तो देश पांडेय घर पहुंचे और पड़ोसी की छत के जरिये घर में गए तो रेनुका ने चुन्नी के जरिये पंखे से फंदा लगा रखा था। करीब ढाई बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई।