फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   For the first time in the season Delhi air became severe from Monday cold will trouble day as well as night

दिल्ली में सांसों पर संकट : सीजन में पहली बार हवा गंभीर... स्मॉग की चादर, सोमवार से दिन में भी सताएगी सर्दी

Thu, 14 Nov 2024 01:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 14 Nov 2024 01:50 AM IST
सार

पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश की वजह से आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन
For the first time in the season Delhi air became severe from Monday cold will trouble day as well as night
दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण - फोटो : PTI

विस्तार

राजधानी कोहरे के साथ स्मॉग की चादर में लिपट गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, इस सीजन में पहली बार बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। मंगलवार की तुलना में 84 सूचकांक की वृद्धि हुई। ऐसे में लोग गंभीर प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी के साथ आंखों में जलन महसूस हो रही है। वायु गुणवत्ता अगर लगातार गंभीर श्रेणी में रहती है तो ग्रैप का तीसरा चरण लागू हो सकता है।

विज्ञापन

डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक प्रदूषण में पराली के धुएं के साथ ट्रांसपोर्ट व खुले में जलने वाले कूड़े की हिस्सेदारी रही। इसमें ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 13.366 फीसदी रही। जबकि मंगलवार को पराली के धुएं की 17.854 फीसदी और खुले में कूड़ा जलने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 1.266 प्रतिशत रही। साथ ही, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर बताया है कि कोहरे की वजह से कुछ हवाई अड्डों, राजमार्गों और रेलवे मार्गों पर इसका असर पड़ सकता है। वहीं, घने कोहरे में प्रदूषण के कण और अन्य प्रदूषक होने चलते फेफड़ों से संबंधित स्वास्थ्य बीमारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को कुछ स्थानों पर सुबह स्मॉग, हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा व धुंध रहने की संभावना है। शाम व रात में स्मॉग-धुंध की संभावना। इस दौरान मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 और 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। उधर, बुधवार को जब लोग सुबह सोकर उठे तो बाहर कोहरे की मोटी परत देखने को मिली। दिन भर सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। ऐसे में सबसे अधिक दिक्कत वाहन चालकों को हुई।

विज्ञापन

इससे सड़कों पर लोग गाड़ियों की हेडलाइट्स जलाकर चल जाते दिखे। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ यह स्मॉग और कोहरा हल्का कम दिखा। लेकिन, शाम होते ही फिर से स्मॉग की चादर छा गई। इस दौरान अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम के साथ 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस माह का सबसे कम अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। साथ ही, न्यूनतम तापमान तीन डिग्री अधिक के साथ 17 डिग्री दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 13.9 डिग्री दर्ज किया गया।

सोमवार से गिरेगा तापमान
पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश की वजह से आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। ऐसे में सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। साथ ही, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।

अति गंभीर रही आनंद विहार की हवा
प्रदूषण ने हॉट स्पॉट के साथ अन्य इलाकों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। बुधवार को आनंद विहार में एक्यूआई अति गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। साथ ही, 26 इलाकों में हवा गंभीर और छह इलाकों में हवा खराब रही। वेंटिलेशन इंडेक्स 12000 घनमीटर प्रति सेकंड रही। 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 12000 घनमीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है। सीपीसीबी के मुताबिक शनिवार तक कमोबेश हवा बेहद खराब रहने की आशंका है। ऐसे में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार ही बनी रहेगी। रात के समय हल्का कुहासा छाया रहेगा। साथ ही, आसमान में स्मॉग छाया रहेगा। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषकों के फैलाव के लिए मौसम संबंधी स्थितियां बेहद प्रतिकूल होने से स्थिति बिगड़ रही है।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 4 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे से रही। बृहस्पतिवार को भी हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है।

एनसीआर में प्रदूषित शहर का एक्यूआई
दिल्ली---------418
ग्रेटर नोएडा-----364
नोएडा---------359
गाजियाबाद------350
गुरुग्राम---------321
फरीदाबाद-------262
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
 

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अधिकतम एक्यूआई दर्ज
-आनंद विहार-------460
-जहांगीरपुरी--------445
-अशोक विहार------441
-सोनिया विहार------436
-आया नगर--------434
-नॉर्थ कैंपस--------431
-आईजीआई एयरपोर्ट---430
-आईटीओ----------429
-नजफगढ़----------426
-रोहिणी-----------429
(नोट : यह सभी आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

इस तरह कम होती गई दृश्यता
            सफदरजंग
5 नवंबर--------800 मीटर
6 नवंबर--------800 मीटर
7 नवंबर--------800 मीटर
8 नवंबर--------800 मीटर
9 नवंबर--------600 मीटर
10 नवंबर-------700 मीटर
11 नवंबर-------700 मीटर
12 नवंबर-------1000 मीटर
13 नवंबर-------0 मीटर
(नोट: यह आंकड़े मौसम विभाग के हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed