{"_id":"6a6655ea06747fb57a013736","slug":"for-king-buddhas-town-pingawan-water-distribution-and-sewer-networks-to-be-laid-under-the-mahagram-scheme-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-113988-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: राजा बुद्ध की नगरी पिनगवां को 55 करोड़ की सौगात, महाग्राम योजना से बिछेगा जल वितरण व सीवर नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: राजा बुद्ध की नगरी पिनगवां को 55 करोड़ की सौगात, महाग्राम योजना से बिछेगा जल वितरण व सीवर नेटवर्क
विज्ञापन
महाग्राम योजना से बदलेगी पिनगवां की तस्वीर, 55 करोड़ से बिछेगा जल वितरण व सीवर नेटवर्क
सद्दाम हुसैन
पिनगवां। इलाके की ऐतिहासिक पहचान रखने वाली राजा बुद्ध की नगरी पिनगवां (पिंगलगढ़) अब विकास की नई राह पर आगे बढ़ने जा रही है। लंबे समय से पेयजल संकट और बदहाल जल निकासी व्यवस्था से जूझ रहे करीब 45 हजार आबादी वाले इस कस्बे को महाग्राम योजना के तहत बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को पुनहाना में आयोजित जनसभा के दौरान पिनगवां में लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से जल वितरण प्रणाली और सीवर लाइन बिछाने की घोषणा की। इस ऐलान के बाद पूरे कस्बे में खुशी का माहौल है और लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे थे लोग: पिनगवां भले ही प्रशासनिक रूप से ग्राम पंचायत हो, लेकिन यह पूरे क्षेत्र का प्रमुख व्यापारिक और सामाजिक केंद्र है। आसपास के दर्जनभर से अधिक गांवों के लोग रोजमर्रा की खरीदारी, सरकारी कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यहीं आते हैं। कस्बे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), पंचायत समिति कार्यालय, मिनी बाल भवन, राजकीय आईटीआई समेत कई सरकारी संस्थान मौजूद हैं। इसके बावजूद वर्षों से मूलभूत सुविधाओं की कमी यहां के लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई थी। कस्बे की अधिकांश गलियों में बरसात के दिनों के अलावा सामान्य समय में भी नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था न होने से भी लोग लंबे समय से परेशान हैं। ऐसे में महाग्राम योजना के तहत जल वितरण नेटवर्क और सीवर लाइन का निर्माण स्थानीय लोगों के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं माना जा रहा है। पिनगवां निवासी ऋषि पंडित, ओम प्रकाश, सुभान खान, राम कुमार, मनोज, जसराज जाटव और कुर्शीद सहित अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस योजना के लागू होने से कस्बे की सबसे बड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा। उनका कहना है कि बेहतर सीवर व्यवस्था से जलभराव की समस्या समाप्त होगी और घर-घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचने का रास्ता भी साफ होगा।
स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि योजना समयबद्ध तरीके से पूरी होती है तो पिनगवां न केवल बुनियादी सुविधाओं से सशक्त होगा, बल्कि पूरे मेवात क्षेत्र के एक प्रमुख कस्बे के रूप में इसकी पहचान और मजबूत होगी। वर्षों से विकास की बाट जोह रहे पिनगवां के लिए यह घोषणा एक नई उम्मीद लेकर आई है और लोगों को विश्वास है कि अब कस्बे की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलेंगी।