फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   food delivery boy murdered by slitting his throat in Nangloi

अमरजीत का हत्यारा कौन?: दिल्ली में डिलीवरी बॉय की गला रेतकर हत्या, घर में मिला शव; इलाके में मचा हड़कंप

Sat, 04 May 2024 06:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 04 May 2024 06:55 PM IST
सार

दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक फूड डिलीवरी बॉय की गला रेतकर हत्या कर दी है। युवक का शव घर में मिला। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन
food delivery boy murdered by slitting his throat in Nangloi
जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

नांगलोई इलाके में जोमैटो डिलीवरी बॉय की उसके घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त अमरजीत महतो (30) के रूप में हुई है। छानबीन के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसकी हत्या करीब 30 घंटे पहले की गई है। कमरे से बदबू आ रही थी। पुलिस को उसके ही किसी परिचित पर हत्या करने का शक जताया है।

विज्ञापन

 

पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 8.22 बजे पुलिस को नांगलोई के राव विहार इलाके में एक युवक की हत्या किए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मकान मालिक लक्ष्मण मिला। जो ज्वाला नगर में रहता है। उसने बताया कि किसी ने उसके भतीजे अमरजीत की हत्या कर दी है। वह पिछले दस साल से भूतल पर स्थित कमरे में रहता था। दो दिन से वह अपने भतीजे को फोन कर रहा था, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था। इसलिए शनिवार को वह घर पहुंचा था।

विज्ञापन

पुलिस उस कमरे में गई। कमरे से काफी बदबू आ रही थी। अमरजीत कमरे में मृत पड़ा था। उसके गले को धारदार हथियार से रेता गया था। पुलिस ने तुरंत क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने छानबीन कर वहां से कुछ साक्ष्य हासिल किए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव की हालत देखकर लगता है कि उसकी हत्या करीब 30 घंटे पहले की गई है। अमरजीत की शादी आठ महीने पहले हुई थी। उसकी पत्नी बिहार के पैतृक गांव में रहती है। पुलिस घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में कर जांच शुरू कर दी है।

दो दिन से पानी लेने नहीं जा रहा था मृतक
जांच में पता चला कि अमरजीत पहली मंजिल से पानी भरकर लाता था। लेकिन वह पिछले दो दिन से पानी लेने नहीं जा रहा था। वह रात को ही काम करता था। पहली मंजिल पर रहने वाले लोगों को इसपर शक हुआ। उन्होंने लक्ष्मण को फोन कर इसकी जानकारी दी। उधर अमरजीत को बिहार जाना था। इसलिए लक्ष्मण भी दो दिन से अमरजीत को फोन कर रहे थे। लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था। लोगों से सूचना मिलने के बाद वह घर पहुंचा और कमरे से बदबू आने और शव को देखने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed