{"_id":"74c34d11fbc305b08ef4a6bd8f34665e","slug":"food-and-safety-department-had-lost-40-kg-milk-cake-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड एंड सेफ्टी विभाग ने 40 किलो मिल्क केक नष्ट कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड एंड सेफ्टी विभाग ने 40 किलो मिल्क केक नष्ट कराया
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 05 Oct 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूड एंड सेफ्टी विभाग ने रविवार को चौपला मार्केट और मुरादनगर में छापामारी कर पनीर, मिल्ककेक और पत्तीसा के नमूने लिए। गुणवत्ता खराब पाए जाने पर अधिकारियों ने चौपला बाजार स्थित एक दुकान से 40 किलो मिल्क केक नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने गुणवत्ता पर संदेह होने पर तीन कुंतल पनीर का भी सैंपल लिया। यह पनीर मुरादनगर से चौपला बाजार की दुकानों पर बिकने के लिए पहुंचा था।
दरअसल, त्योहारी सीजन में मिलावटी मावा, पनीर और मिठाइयां बाजारों में धड़ल्ले से बेची जाती है। इसकी तैयारियां दुकानदारों ने अभी से शुरू कर दी है। रविवार सुबह फूड एंड सेफ्टी विभाग को चौपला मार्केट में नकली पनीर पहुंचने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
इस पर डीओ विनीत कुमार, सीएफआई मनोज कुमार तोमर और खाद्य सहायकों की टीम ने चौपला बाजार में छापामारी की। विनीत कुमार ने बताया कि गाड़ी में रखे करीब तीन कुंतल पनीर से दो सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
रमेश नाम के ड्राइवर ने बताया कि यह पनीर मुरादनगर से लाया गया है। उन्होंने चौपला मार्केट में ही सोनू कंसल की दुकान पर रखा 40 किलो मिल्ककेक नष्ट करा दिया। इसकी गुणवत्ता खराब पाई गई थी।
सोनू कंसल की दुकान से ही उन्होंने मावा, मिल्ककेक और पतीसा के सैंपल लिए। उन्होंने बताया कि मुरादनगर स्थित बॉम्बे वाला की दुकान से खोया का सैंपल लिया गया है।
डीओ विनीत कुमार ने बताया कि छह सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। सैंपल फेल पाए गए तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।