फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Following PM Modi's appeal, the Delhi government is engaged in an energy saving campaign; ministers are seen in public transport.

Delhi NCR News: पीएम मोदी की अपील पर ऊर्जा बचत अभियान में जुटी दिल्ली सरकार, सार्वजनिक परिवहनों में नजर आए मंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने काफिले में वाहनों की संख्या आधा करने के दिए निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद अब दिल्ली के मंत्री सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करते नजर आए। ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण को लेकर कैबिनेट मंत्रियों ने मेट्रो, डीटीसी बसों से चलने का निर्णय लिया है। सरकार ने अधिकारियों से भी फिजूल ईंधन खर्च कम करने को कहा है। बुधवार को दिल्ली सरकार के मंत्री मेट्रो, बसों से सफर करते दिखाई दिए।
परिवहन मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह ने विकासपुरी से दिल्ली सचिवालय आईटीओ तक डीटीसी बस में सफर किया। कला, संस्कृति, भाषा मंत्री कपिल मिश्रा, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मेट्रो से यात्रा करते हुए लोगों से भी निजी वाहनों की जगह बस और मेट्रो का ज्यादा इस्तेमाल करने की अपील की। कपिल मंश्रा ने कहा कि वैश्विक हालात और ऊर्जा संकट को देखते हुए ईंधन बचाना अब राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली सरकार के मंत्री, अधिकारी और कर्मचारी ईंधन बचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। अब बहुत जरूरी होने पर ही सरकारी वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन


सीएम के काफिले में होंगे आधे वाहन : सरकार के मुताबिक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने काफिले में शामिल वाहनों की संख्या भी आधी करने के निर्देश दिए हैं। मेट्रो यात्रा के दौरान कपिल मिश्रा ने यात्रियों से बातचीत भी की और उन्हें ऊर्जा संरक्षण के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोग ऑफिस आने-जाने के लिए मेट्रो और बसों का इस्तेमाल करें। वहीं घर के आसपास छोटी दूरी तय करने के लिए पैदल चलने या साइकिल अपनाने की सलाह भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article