फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fog will break the speed on Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेसवेः कोहरा लगाएगा रफ्तार पर ब्रेक, 15 दिसंबर से गति के नए नियम

Sun, 13 Dec 2020 03:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 13 Dec 2020 03:27 AM IST
सार

  • यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी ने 15 दिसंबर से कार की गति 80 और भारी वाहनों की 60 किमी प्रतिघंटा निर्धारित की
  • 19 सीसीटीवी, 25 वीडियो डिटेक्शन और 30 स्पीड कैमरे करेंगे निगरानी
  • रात एक से सुबह पांच बजे के बीच वाहन चालकों को दी जाएगी चाय

विज्ञापन
Fog will break the speed on Yamuna Expressway
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा से नोएडा वाया अलीगढ़ यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 दिसंबर से वाहनों की रफ्तार पर लगाम लग जाएगी। कोहरे को देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी ने कारों की गति 80 व भारी वाहनों की गति 60 किमी प्रतिघंटा निर्धारित कर दी है। 15 फरवरी तक यह नियम लागू रहेगा। इस नियम का पालन कराने के लिए 19 सीसीटीवी, 25 वीडियो डिटेक्शन और 30 स्पीड कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जाएगी। रात एक बजे से सुबह पांच बजे के बीच इस एक्सप्रेसवे पर वाहन चलाने वाले चालकों को टोल प्लाजा पर निशुल्क चाय- काफी दी जाएगी, जिससे उनको नींद न आए और दुर्घटना की संभावना न रहे।

विज्ञापन


आगरा से होकर मथुरा, हाथरस और अलीगढ़ के रास्ते नोएडा तक जाने वाले 165 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे का 18 किमी का हिस्सा अलीगढ़ और दो किमी का हिस्सा हाथरस में है। हाल ही में एक्सप्रेसवे अथॉरिटी की ओर से इस मार्ग की सुरक्षा का ऑडिट कराया गया, जिसमें इस मार्ग पर हादसों का सबसे बड़ा कारण रफ्तार को माना गया। इसके चलते इस बार कोहरे के दौरान रफ्तार पर लगाम लगाने का प्लान तैयार किया गया है।
विज्ञापन


चाय-काफी देने का प्रस्ताव दो साल से कागजों में था
रात के एक बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक के समय में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इसका कारण चालकों को नींद आना है। इसे देखते हुए एक्सप्रेसवे पर इस दौरान वाहन लेकर गुजरने वाले चालकों को टोल प्लाजा पर निशुल्क चाय-काफी देने का प्रस्ताव दो साल पहले तैयार किया गया था। मगर, यह प्रस्ताव फाइलों में दबा रहा। अब फिर से प्रस्ताव तैयार किया गया है और अथॉरिटी ने इस पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तय रफ्तार से अधिक पर वाहन दौड़ाया तो होगा चालान
15 दिसंबर से 15 फरवरी के बीच वाहनों की रफ्तार को कम करने संबंधी आदेश को यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ डा. अरुणवीर सिंह की ओर से जारी किया गया है। निर्देशों में साफ  है कि अगर कोई चालक तय रफ्तार से अधिक वाहन दौड़ाता है तो सीसीटीवी कैमरे वाहन की नंबर प्लेट का फोटो खींच लेंगे, जिससे वाहन का डाटा सीधे एनआईसी के पास पहुंच जाएगा और वहां से चालान कट जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed