कोहरे की मार से बेहाल हुए यात्री, 50 ट्रेने 21 विमान लेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड व धुंध के कारण ट्रेनें भी ठिठुर गई हैं। विमानों की रफ्तार भी थम सी गई है। रविवार को अभी तक के मौसम में सबसे अधिक विमान व ट्रेनें कोहरे की चपेट में रहीं।
उत्तर भारत की 50 से अधिक ट्रेनें जहां लेट हुई, 9 ट्रेन परिवर्तित समय से चलीं। 21 विमान काफी लेट संचालित हुए तो चार को डाइवर्ट करना पड़ा। इससे यात्रियों की मुसीबत बढ़ी हुई है।
घने कोहरे का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर देखने को मिल रहा है। गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन जहां 14 घंटे लेट चली तो मगध एक्सप्रेस 10 घंटे लेट हुई। विक्रमशिला एक्सप्रेस 6 घंटा, कैफियत 7 घंटा, पूर्वा 6 घंटा, गोमती 4 घंटा, श्रीधाम सुपरफास्ट 3 घंटा लेट चली।
कृत्रिम रोशनी से 165 विमानों का संचालन किया गया
ट्रेनें लेट चलने के कारण इन ट्रेनों की वापसी भी काफी लेट रही। कानपुर शताब्दी, श्रीधाम एक्सप्रेस, सद्भावना, सियालदाह राजधानी, भुवनेश्वर राजधानी समेत कई ट्रेन 1 से 4 घंटे देरी से रवाना की गई।
उधर, एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण विमानों का संचालन प्रभावित हुआ। शनिवार देर रात डेढ़ बजे से ही रनवे कोहरे की चादर से ढक गया। लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू कर विमानों का संचालन किया गया। रनवे पर कम दृश्यता रविवार दोपहर 12:30 तक रही।
इसके बाद ही विमानों का संचालन किया गया। कृत्रिम रोशनी से 165 विमानों का संचालन किया गया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार 21 विमान काफी लेट संचालित हुए तो एयर इंडिया की चार फ्लाइट डाइवर्ट हुई। इसके कारण यात्री रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट पर काफी परेशान दिखे।