Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Focus on pipeline connections: PNG reaches over 3,000 homes in a month

Delhi NCR News: पाइपलाइन कनेक्शन पर जोर, एक माह में 3000 से अधिक घरों में पहुंची पीएनजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
- जिले में दो कंपनियों के माध्यम से हो रहा पीएनजी नेटवर्क का विस्तार कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गैस किल्लत के बीच जिले में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) नेटवर्क के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। घरेलू रसोई गैस की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पिछले एक माह में 3283 से अधिक नए पीएनजी पाइपलाइन कनेक्शन लगाए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक 75 हजार से अधिक घरों तक गैस लाइन पहुंचाई जा चुकी है।

जिले में पीएनजी नेटवर्क विस्तार और घरेलू कनेक्शन देने का कार्य दो गैस वितरण कंपनियों के माध्यम से किया जा रहा है। कंपनियां लगातार नई कॉलोनियों, सेक्टरों और आवासीय क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने और उपभोक्ताओं को कनेक्शन उपलब्ध कराने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार मई में 3283 घरों में गैस मीटर स्थापित किए गए। वहीं 2966 उपभोक्ताओं को अंतिम रूप से गैस कनेक्शन प्रदान कर सेवा शुरू की गई। वर्ष 2026 में मई तक जिले में कुल 93,644 घरों को फाइनल पीएनजी कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसके अलावा हजारों अन्य घरों तक गैस पाइपलाइन पहुंचाने का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम एशिया क्षेत्र में चल रहे संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव का असर ऊर्जा क्षेत्र पर भी देखा जा रहा है। ऐसे में घरेलू स्तर पर मजबूत गैस वितरण नेटवर्क तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


वर्जन
घरेलू गैस कनेक्शनों में देरी के बीच जिले में पीएनजी नेटवर्क का विस्तार तेज किया गया है। मई में 3,283 से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं। --केके गोयल, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएसओ), गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article