{"_id":"1c06064b309263af82f347a9ad37677b","slug":"flown-two-million-bags-full-of-property-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर का दो लाख रुपयों से भरा बैग उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर का दो लाख रुपयों से भरा बैग उड़ाया
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 25 Feb 2014 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदग्राम रोड पर प्रॉपर्टी डीलर की कार से दो लाख रुपयों से भरा बैग उड़ा लिया गया। प्रॉपर्टी डीलर की कार सामने से आर रहे आटो से टकराई थी। दोनों पक्षों में कहासुनी के दौरान ही कार से बैग गायब हो गया।
डीलर ने साथियों की मदद से आटो सवार पर लूट का आरोप लगाते हुए पकड़कर उसे पुलिस के हवाले किया है। पुलिस इसे रोडरेज का मामला मान रही है।
नंदग्राम निवासी शशि भूषण त्यागी ने बताया कि वह आर्डिनेंस फैक्ट्री से रिटायर्ड हैं। वर्तमान में प्रापर्टी डीलिंग करते हैं। सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह कार से मरियमनगर के पास शादी समारोह में जा रहे थे, जहां उन्हें दो लाख रुपये देने थे।
उन्होंने बताया कि कार में दो लाख रुपये से भरा बैग रखा था। सामने से आए आटो ने कार में टक्कर मार दी, जिसके बाद गायब हो गया है। एसएचओ ने बताया कि मामला रोडरेज का है। आटो टकराने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।