फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Flat buyers goes supreme court against builder

खरीदारों ने सुपरटेक बवाल पर किया नया खुलासा

Mon, 14 Apr 2014 09:01 AM IST
Updated Mon, 14 Apr 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
Flat buyers goes supreme court against builder

एपेक्स और सियान टावर के फ्लैट खरीदारों ने कहा है कि दो साल से इसका मामला कोर्ट में चल रहा है मगर बिल्डर ने एक बार भी जिक्र नहीं किया।

विज्ञापन


एपेक्स और सियान टावर के फ्लैट खरीदारों ने कहा है कि दो साल से इसका मामला कोर्ट में चल रहा है मगर बिल्डर ने एक बार भी जिक्र नहीं किया।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद मीडिया की खबरों से इसकी जानकारी मिली। इस दौरान फ्लैट का पैसा बराबर जाता रहा। विगत माह ही सभी खरीदारों की तरफ से करीब 50 करोड़ रुपये बतौर किस्त भुगतान किया गया।

विज्ञापन

अथॉरिटी की मंशा पर शक

Flat buyers goes supreme court against builder

यह फ्लैट खरीदारों के साथ धोखाधड़ी है। खरीदारों ने साफ कहा कि उन्हें पैसा वापस नहीं चाहिए, बल्कि फ्लैट चाहिए।

फ्लैट खरीदारों ने नोएडा प्राधिकरण की मंशा पर भी सवाल उठाया। उनका कहना था कि अगर कोर्ट में मामला चल रहा था और यहां के निवासी परेशान होकर पहले से विरोध कर रहे थे तो बिल्डर को फ्लैट बनाने और बेचने का हक कैसे दिया गया।

इतनी बड़ी बिल्डिंग खड़ी हो गई और प्राधिकरण ने कुछ नहीं किया। उल्टे बार-बार फ्लोर एरियो रेशो बढ़ाने की अनुमति दे दी।

‘स्वीमिंग पूल व पार्किंग में दिक्कत नहीं’

Flat buyers goes supreme court against builder

सुपरटेक के एपेक्स और सियान टावर को गिराने के हाईकोर्ट के फैसले से खरीदार भले ही मायूस और परेशान हैं, मगर एमरॉल्ड कोर्ट में पहले से रहने वाले लोग फ्लैट खरीदारों के लिए भी इसे राहत मान रहे हैं।

वहां के निवासी आरपी टंडन और एसएन झावर का कहना है कि इन दो टावरों के बन जाने से भविष्य में यहां पार्किंग की बड़ी समस्या से जूझना पड़ता।

बिल्डर ने स्वीमिंग पूल सहित अन्य सुविधाओं में भी कटौती कर दी। उनको तसल्ली है कि दो टावरों को गिराने से वहां रहने वालों को पार्क, स्वीमिंग पूल और पर्याप्त पार्किंग मिल सकेगी।

विज्ञापन

अथॉरिटी भी करेगा याचिका दायर

Flat buyers goes supreme court against builder

हाईकोर्ट ने सुपरटेक के एमरॉल्ड कोर्ट के दो टावरों को गिराने के साथ ही प्राधिकरण के अधिकारियों पर कार्रवाई करने का भी आदेश दिया है। इससे प्राधिकरण के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

इस आदेश के कानूनी पहलुओं का परीक्षण कराने के बाद प्राधिकरण ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने का मन बनाया है। बार-बार एफएआर बढ़ाने और स्थानीय निवासियों की शिकायत के बावजूद बिल्डर पर कार्रवाई न करने से नाराज हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया है।

अपने अधिकारियों को बचाने के लिए अब प्राधिकरण भी सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में है। सीईओ रमा रमण ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किए जाने का संकेत दिया है। हमने करीब तीन साल पहले सुपरटेक के एपेक्स टावर में थ्री बीएचके फ्लैट बुक कराया था। 95 प्रतिशत पैसा जा चुका है। बिल्डर ने बीते फरवरी में पजेशन देने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed