{"_id":"5de83f178ebc3e54c979b03d","slug":"five-star-hotel-will-be-built-in-pragati-maidan","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रगति मैदान में बनेगा फाइव स्टार होटल, आईआरसीटीसी करेगी निर्माण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रगति मैदान में बनेगा फाइव स्टार होटल, आईआरसीटीसी करेगी निर्माण
Thu, 05 Dec 2019 04:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 05 Dec 2019 04:49 AM IST
विज्ञापन
pragati maidan
राष्ट्रीय राजधानी के प्रदर्शनी स्थल प्रगति मैदान को विश्वस्तरीय और आधुनिक प्रदर्शनी स्थल के विकसित करने के साथ साथ वहां एक अतयाधुनिक फाइव स्टार होटल भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए सरकार ने प्रगति मैदान की 3.7 एकड़ जमीन एक विशेष रूप से गठित की गई कंपनी के नाम 99 वर्ष की लीज पर हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है। इस आशय का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सरकार की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि प्रगति मैदान की 3.7 एकड़ जमीन एक स्पेशल परपज व्हीकल -एसपीवी- को 99 साल की लीज पर हस्तांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
एसपीवी इसके बदले 611 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा। एसपीवी का गठन सरकारी कंपनी आईटीडीसी और आईआरसीटीसी करेगी जिसकी जिम्मेदारी होटल का निर्माण और संचालन होगा।