फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five lakh mobile theft from BJP leader's showroom

भाजपा नेता के शोरूम से पांच लाख के मोबाइल चोरी, वारदात सीसीटीवी में

Mon, 23 Nov 2020 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Nov 2020 05:40 AM IST
विज्ञापन
Five lakh mobile theft from BJP leader's showroom
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में बदमाशों ने भाजपा नेता के मोबाइल शोरूम से करीब पांच लाख से अधिक के मोबाइल चोरी कर ले गए। वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित बीसी वशिष्ठ की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी कुछ अहम सुराग हाथ लगने का दावा कर रहे हैं। अहम है कि करीब सवा वर्ष पूर्व भाजपा नेता के भजनपुरा स्थित शोरूम में भी चोरी हुई थी। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बीसी वशिष्ठ परिवार के साथ भजनपुरा इलाके में रहते हैं। वह भाजपा उत्तर-पूर्वी जिले में प्रवक्ता हैं।  दयालपुर के रामा गार्डन में उनका मोबाइल शोरूम है। शनिवार रात को उनके मैनेजर निशांत ने शोरूम बंद कराया था। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने शोरूम का शटर खुला देखकर वशिष्ठ को मामले की जानकारी दी। पीड़ित तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की खबर पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि रात करीब 12 बजे एक कार में चार-पांच बदमाश उनके शोरूम पर पहुंचे। इन लोगों ने शटर तोड़ा और अंदर घुस गए। किसी के आने की आहट पर आरोपी माल समेटकर वहां से फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed