फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five crore extortion demanded from Tihar, two arrested including infamous Jitendra Gogi

तिहाड़ से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, कुख्यात जितेंद्र गोगी समेत दो दबोचे

Mon, 27 Jul 2020 01:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 27 Jul 2020 01:39 AM IST
सार

  • तिहाड़ जेल से किए जा रहे थे फोन, बदमाशों के कब्जे से 6-7 मोबाइल बरामद 
  • जेल प्रशासन ने दिए जांच के आदेश, 5500 करोड़ के हवाला केस में गिरफ्तार हुआ था व्यवसायी

विज्ञापन
Five crore extortion demanded from Tihar, two arrested including infamous Jitendra Gogi
Tihar Jail - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुबई के कारोबारी से रंगदारी तिहाड़ जेल से मांगी जा रही थी। दिल्ली पुलिस ने तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात जितेंद्र गोगी और उसके साथी दिनेश कराला को रिमांड पर लेकर गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इनके कब्जे से छह-सात मोबाइल फोन भी बरामद किए गए थे। तिहाड़ प्रशासन ने जेल से बदमाशों के कब्जे से मोबाइल मिलने की बात कबूलते हुए जांच के आदेश दिए हैं। कारोबारी 5500 करोड़ रुपये के हवाला घोटाले में गिरफ्तार हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मूल रूप से हरियाणा निवासी गगन जिंदल 6 वर्ष से दुबई में रहते हैं। उनका कई देशों में आयात-निर्यात का कारोबार है। उन्होंने दिल्ली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे 15 मार्च, 2020 को व्यवसाय के सिलसिले में भारत आए थे। 23 मार्च को देश में लॉकडाउन हो गया तो वे दिल्ली में फंस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबई की नियमित फ्लाइट्स न होने के कारण उन्होंने परिवार को भी दिल्ली बुला लिया। कारोबारी से 7 जुलाई से इंटरनेशनल नंबरों से कॉल कर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। नहीं देने उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। मामला रोहिणी (नॉर्थ) थाने में दर्ज किया गया। जांच में पता लगा कि रंगदारी की कॉल तिहाड़ जेल से की जा रही हैं।

रंगदारी मांगने वाला मोबाइल भी बरामद
दिल्ली पुलिस ने तिहाड़ प्रशासन से इनके सेल की तलाशी का आग्रह किया। इनके कब्जे से 6-7 मोबाइल फोन बरामद किए गए। वह फोन भी मिल गया, जिससे रंगदारी मांगी गई थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र गोगी गैंगस्टर है और कई गिरोहों से दुश्मनी है।

ऐप के जरिये करते थे वीओआईपी कॉल
तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल का कहना है कि दिल्ली पुलिस के आग्रह पर जितेंद्र गोगी की सेल में तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें 2-3 मोबाइल फोन बरामद हुए। वह फोन भी बरामद हो गया है, जिससे रंगदारी मांगी गई थी। आरोपी ऐप के जरिए वीओआईपी कॉल कर रंगदारी मांग रहे थे।


कई देशों में फैला है जिंदल का कारोबार
गगन जिंदल का कारोबार कई देशों में फैला हुआ है। डीआरआई ने दिसंबर, 2019 में एक बड़े हवाला रैकेट का खुलासा किया था। इस रैकेट के मास्टर माइंड समेत गगन जिंदल और उसके साथी दिल्ली निवासी विनोद तिहारा को गिरफ्तार किया गया था। रैकेट के तार दुबई, हांगकांग, सिंगापुर, चीन सहित कई देशों से जुड़े पाए गए थे। आरोप है कि इन्होंने दो साल में करीब 5500 करोड़ रुपये का सामान आयात दिखाकर एसईजेड और आईसीडी से ही वापस भेज दिया। इसके बाद निर्यात किए गए माल का एक पैसा भी देश में वापस नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed