फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   first pollythin ward in gurgaon

गुड़गांव में बनेगा पहला पॉलिथीन फ्री वार्ड

Fri, 05 Feb 2016 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 05 Feb 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
first pollythin ward in gurgaon
नगर निगम द्वारा वार्ड-32 को पॉलिथीन फ्री वार्ड बनाया जाएगा। इस कार्य की शुरूआत 9 फरवरी को सेक्टर-56 हुडा मार्केट से की जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में निगमायुक्त टीएल सत्यप्रकाश, वार्ड-32 के पार्षद महेश दायमा, नगर निगम के स्वच्छता सलाहकार श्याम सुंदर तथा स्वयंसेवी ओशो कालिया ने पॉलिथीन फ्री गुडग़ांव पोस्टर की लॉन्चिंग की।


निगमायुक्त ने कहा कि नगर निगम शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसके तहत पहले चरण में वार्ड-32 को चुना गया है।

अभियान की जिम्मेदारी नगर निगम के स्वच्छता सलाहकार श्याम सुंदर को सौंपी गई है। स्वच्छता सलाहकार नागरिकों को पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने के बारे में जागरूक करेंगे तथा पॉलिथीन का उपयोग व बिक्री करने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर उनका चालान भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed