{"_id":"5ea0a2948ebc3e903f6c2488","slug":"first-lady-savita-kovind-stitched-face-masks-at-shakti-haat-in-the-president-s-estate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खिलाफ जंग में उतरीं देश की प्रथम महिला, संकट की घड़ी में दिया साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के खिलाफ जंग में उतरीं देश की प्रथम महिला, संकट की घड़ी में दिया साथ
Thu, 23 Apr 2020 01:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 23 Apr 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
देश की प्रथम महिला सविता कोविंद
- फोटो : ANI
कोरोना संक्रमण के इस दौर में खुद को और दूसरों को महामारी से बचाने की हर खास-ओ-आम कोशिश कर रहा है। सरकारें भी दिन-रात जुटी हैं। सब लोग अपने-अपने तरीके से इस जंग में शामिल हो रहे हैं। संकट की इस घड़ी में एक यह संदेश देने की कोशिश भी है कि हम सब मिलकर ही इस चुनौती से मुकाबला कर सकते हैं और हम साथ हैं।
विज्ञापन
इसी क्रम में देश की पहली महिला नागरिक सविता कोविंद ने भी अंशदान किया है। प्रेसिडेंट एस्टेट की शक्ति हाट में उन्होंने मास्क सिलकर यही संदेश देने की कोशिश की है कि वैश्विकर और राष्ट्रीय चुनौती का सामान मिलकर ही किया जा सकता है।
विज्ञापन
Delhi: First Lady Savita Kovind stitched face masks at Shakti Haat in the President’s Estate. The masks stitched at Shakti Haat are being distributed at various shelter homes of Delhi Urban Shelter Improvement Board (22.04.2020) pic.twitter.com/CwtLvnqht6
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 22, 2020
गौरतलब है कि दिल्ली शहरी आश्रय विकास बोर्ड की ओर से चलने वाले आश्रय गृहों में शक्ति हाट से भी मास्क की आपूर्ति की जाती है।